---Advertisement---

Ranchi News: कैंसर मरीजों के लिए वरदान साबित होगा रांची का ये सरकारी अस्पताल, सर्जरी के साथ मिल सकेंगी ये सुविधाएं

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची के सदर अस्पताल में अब कैंसर की सर्जरी की शुरूआत हो गई है। दावा किया जा रहा है कि इस सुविधा के उपलब्ध होने के साथ ही कैंसर के मरीजों को जीवनदान मिल सकेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 7, 2023 3:51 अपराह्न

ranchi news
Follow Us
---Advertisement---

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची के सदर अस्पताल में अब कैंसर की सर्जरी की शुरूआत हो गई है। दावा किया जा रहा है कि इस सुविधा के उपलब्ध होने के साथ ही कैंसर के मरीजों को जीवनदान मिल सकेगा। बता दें कि इससे पहले कैंसर के मरीजों को इलाज व सर्जरी के लिए मुंबई जैसे शहर में जाना पड़ता था। अब सदर अस्पताल में सर्जरी व अन्य तरह के इलाज की प्रक्रिया शुरु होने के साथ ही मरीज बेहद किफायती दर के साथ अपना इलाज करा सकेंगे। इसकी जानकारी सदर अस्पताल के आंकोलॉजी सर्जरी विभाग के डॉक्टर प्रकाश भगत ने दी है।

सर्जरी के साथ बेहतर इलाज की व्यवस्था

रांची के सदर अस्पताल में अब कैंसर के मरीजों की सर्जरी की जा सकेगी। इसके साथ ही इस गंभीर बिमारी के इलाज के लिए तरह-तरह के आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल किए जाने की खबर भी है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से जानकारी दी गई है कि अभी कैंसर वार्ड में मरीजों के लिए 14 बेड की उपलब्धता है। वहीं कैंसर से गंभीर रुप से पीड़ित मरीजों के इलाज व सर्जरी के लिए कई तरह के आधुनिक उपकरण भी उपलब्ध हैं।

कीमोथेरेपी के बाद होगी सर्जरी

कैंसर से पीड़ित मरीजों को पहले 5 से 6 कीमोथेरेपी दी जाती है। इसके बाद से सर्जरी की प्रक्रिया की जा सकती है। रांची सदर अस्पताल के आंकोलॉजी विभाग के डॉक्टर गुंजिश की माने तो वर्तमान समय में अस्पताल में 6 मरीजों की कीमोथेरेपी प्रक्रिया चल रही है। इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद से आवश्यकता के अनुसार सर्जरी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

मरीजों को मिलेगा लाभ

रांची के सदर अस्पताल में कैंसर के समुचित इलाज व सर्जरी की प्रक्रिया शुरु होने से ज्यादा संख्या में मरीजों को लाभ मिलेगा। दावा किया जा रहा है कि यहां बेहद किफायती दर पर इलाज की व्यवस्था उपलब्ध होगी जो कि प्राइवेट अस्पतालों की तुलना में ना के बराबर हो सकती है। वहीं ये भी कहा जा रहा है कि कैंसर के इलाज व सर्जरी की सुविधा शुरु होने के साथ ही गोंड्डा, बोकारो व जमशेदपुर के साथ अन्य हिस्सों के लोग भी बेहतर इलाज पा सकेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026