---Advertisement---

Khesari Lal Yadav से जुड़े सवाल पर Ravi Kishan के मुंह से क्यों निकला अरे राम? Dinesh Lal Yadav के लिए क्या बोल गए BJP MP? देखें

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सिनेमा जगत से ताल्लुक रखने वाला चर्चित नाम 'खेसारी लाल यादव' (Khesari Lal Yadav) आज फिर सुर्खियों में है। दरअसल, बीजेपी सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) से 'शुभांकर मिश्रा' के साथ एक पॉडकास्ट में खेसारी लाल यादव के जिम वाले वीडियो से जुड़े सवाल पर अजीब प्रतिक्रिया दी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 13, 2024 12:10 अपराह्न

Khesari Lal Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सिनेमा जगत से ताल्लुक रखने वाला चर्चित नाम ‘खेसारी लाल यादव’ (Khesari Lal Yadav) आज फिर सुर्खियों में है। दरअसल, बीजेपी सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) से ‘शुभांकर मिश्रा’ के साथ एक पॉडकास्ट में खेसारी लाल यादव के जिम वाले वीडियो से जुड़े सवाल पर अजीब प्रतिक्रिया दी। खेसारी लाल यादव से जुड़े सवाल पर औचक रवि किशन के मुख से ‘अरे राम’ शब्द निकल गया। बीजेपी सांसद (BJP MP) रवि किशन ने इसके अलावा दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) के लिए भी एक खास शब्द का इस्तेमाल किया जिसको लेकर चर्चा तेज है।

Khesari Lal Yadav से जुड़े सवाल पर Ravi Kishan के मुंह से निकला ‘अरे राम’

पत्रकार शुभांकर मिश्रा ने एक पॉडकास्ट के दौरान बीजेपी सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) के समक्ष ‘खेसारी लाल यादव’ के जिम वाले वीडियो पर सवाल पूछा।

यहां देखें वीडियो

पत्रकार का सवाल था कि ‘खेसारी का जिम वाला वीडियो देखे हैं आप?’ इसका जवाब देते हुए रवि किशन ने कहा कि ‘अरे राम! अब क्या कहा जाए (अब का कहल जाओ)?’ बता दें कि खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और आकांक्षा पुरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहा था। उस वीडियो में खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी एक साथ वर्कआउट करते नजर आए थे।

Dinesh Lal Yadav के लिए क्या बोल गए BJP MP Ravi Kishan?

गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने पॉडकास्ट के दौरान ही ‘दिनेश लाल यादव’ (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ के लिए एक खास शब्द का इस्तेमाल किया। पत्रकार का सवाल था कि ‘निरहुआ, पवन सिंह, खेसारी (Khesari Lal Yadav) इन सब में सबसे शरारती आदमी कौन है?’ इस सवाल का जवाब देते हुए रवि किशन (Ravi Kishan) सबसे पहले ‘दिनेश’ का जिक्र करते हैं। रवि किशन कहते हैं कि ‘दिनेश बहुत नॉटी है।’

दिनेश लाल यादव और खेसारी लाल यादव से इतर रवि किशन ने अपने कुछ पुराने भोजपुरी गानों का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने चुटीले अंदाज लोगों के समक्ष कान पकड़ कर माफी मांगी। बीजेपी सांसद रविकिशन ने इसी पॉडकास्ट में अपने पिता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अपने संबंधों पर चर्चा की है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026