---Advertisement---

RBI Monetary Policy: बड़ी खबर! ट्रेड वॉर के बीच लगातार दूसरी बार रेपो रेट में हुई भारी कटौती, जानें कैसे लोन धारको को होगा जबरदस्त फायदा

RBI Monetary Policy: लगातार दूसरी बार आरबीआई ने लोन धारकों को खुशखबरी देते हुए रेपो रेट में भारी कटौती की है, जो एक सकारात्मक संकेत है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 9, 2025 10:31 पूर्वाह्न | Updated: अप्रैल 9, 2025 3:19 अपराह्न

RBI Monetary Policy
Follow Us
---Advertisement---

RBI Monetary Policy: दुनियाभर में ट्रेड वॉर जारी है, इसी बीच आरबीआई ने लगातार दूसरी बार लोन धारकों को खुशखबरी देते हुए रेपो रेट में कटौती की है। इस संदर्भ में आरबीआई गवर्नर ​​ने कहा कि, “एमपीसी (मौद्रिक नीति समिति) ने सर्वसम्मति से नीतिगत रेपो दर को तत्काल प्रभाव से 25 आधार अंकों से घटाकर 6% करने के लिए मतदान किया।” बता दें कि इससे लोन धारकों को फायदा मिलने की उम्मीद है, साथ ही ईएमआई में भी कटौती होगी। जिससे हर साल लोन धारकों के काफी पैसे बचने की उम्मीद है।

वित्त वर्ष 2025-26 के लिए इतने प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ रहने की उम्मीद

RBI Monetary Policy के दौरान आरबीआई गवर्नर Sanjay Malhotra ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए जीडीपी ग्रोथ को लेकर अहम जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए वास्तविक जीडीपी अब 6.5 प्रतिशत अनुमानित है, जिसमें पहली तिमाही 6.5%, दूसरी तिमाही 6.7%, तीसरी तिमाही 6.6% और चौथी तिमाही 6.3% होगी।

जबकि जोखिम इन आधारभूत अनुमानों के आसपास समान रूप से संतुलित हैं, वैश्विक अस्थिरता में हाल ही में हुई वृद्धि के मद्देनजर अनिश्चितताएं अधिक बनी हुई हैं। चालू वर्ष के लिए विकास अनुमान को फरवरी नीति में हमारे पहले के 6.7 प्रतिशत के आकलन के सापेक्ष 20 आधार अंकों से कम कर दिया गया है।

वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कितना रहेगा खुदरा महंगाई दर – RBI Monetary Policy

गौरतलब है कि आरबीआई गवर्नर Sanjay Malhotra ने खुदरा महंगाई दर को लेकर भी अहम जानकारी दी, उन्होंने कहा कि “जनवरी-फरवरी 2025 के दौरान मुख्य मुद्रास्फीति में कमी आई। खाद्य मुद्रास्फीति में तीव्र सुधार के बाद, खाद्य मुद्रास्फीति का दृष्टिकोण निर्णायक रूप से सकारात्मक हो गया है।

वित्त वर्ष 2025-26 के लिए सीपीआई मुद्रास्फीति 4 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जिसमें पहली तिमाही 3.6 प्रतिशत, दूसरी तिमाही 3.9 प्रतिशत, तीसरी तिमाही 3.8 प्रतिशत और चौथी तिमाही थोड़ी अधिक 4.4 प्रतिशत रहेगी।”

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026