---Advertisement---

बुरी खबर! RCB Victory Parade के बीच Chinnaswamy Stadium के बाहर मची चीख पुकार; कई लोगों की गई जान; रिपोर्टस

RCB Victory Parade से पहले ही चिन्नास्वामी स्टेडियम से एक बुरी खबर सामने आ रही है, दरअसल भगदड़ के कारण कई लोगों की मौत हो गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 4, 2025 5:49 अपराह्न | Updated: जून 4, 2025 11:18 अपराह्न

RCB Victory Parade
Follow Us
---Advertisement---

RCB Victory Parade: IPL 2025 की ट्रॉफी जीतने के बाद एक तरफ जहां पूरे आरसीबी फैंस खुशी से झूम रहे थे, इसी बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर से एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल स्टेडियम के बाहर उम्मीद से ज्यादा भीड़ होने के कारण भगदड़ मच गई। एनडीटीवी इंडिया की रिपोर्टस के मुताबिक इस हादसे में 11 लोगों की जान चली गई है, और 33 लोग घायल हो गए थे। वहीं इस घटना के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। पीएम मोदी समेत देश के गई नेत ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया।

RCB पर PM Modi ने किया ट्वीट

बता दें कि RCB Victory Parade में हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस घटना पर PM Modi ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि

बेंगलुरु में हुई दुर्घटना बहुत ही दुखद है। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं वे जल्द स्वस्थ हो जाएं”।

RCB ने Victory Parade में हुई भगदड़ पर दी प्रतिक्रिया

गौरतलब है कि इस घटना के बाद RCB ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “हम मीडिया रिपोर्टों के माध्यम से सामने आई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से बहुत दुखी हैं, जिसमें टीम के आज दोपहर आगमन की प्रत्याशा में पूरे बेंगलुरु में लोगों की भीड़ जुटने की बात कही गई है। सभी की सुरक्षा और भलाई हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है।

आरसीबी दुखद मौत पर शोक व्यक्त करता है और प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है। स्थिति से अवगत होने के तुरंत बाद, हमने तुरंत अपने कार्यक्रम में संशोधन किया और स्थानीय प्रशासन के मार्गदर्शन और सलाह का पालन किया। हम अपने सभी समर्थकों से आग्रह करते हैं कि कृपया सुरक्षित रहें”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026