---Advertisement---

भारी सिक्योरिटी के बीच Red Fort के परिसर से करोड़ों का कलश हुआ गायब, मचा हड़कंप; कैमरे में दिखा चोर, जानें सबकुछ

Red Fort: दिल्ली के लाल किले से एक ऐसी घटना सामने आई जिसने सबको सन्न करके रख दिया है। चोर परिसर से एक करोड़ की कीमत का कलश ले उड़ा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 6, 2025 1:48 अपराह्न

Red Fort
Follow Us
---Advertisement---

Red Fort: दिल्ली के लाल किले से एक ऐसी घटना सामने आई जिसने सबको सन्न करके रख दिया है। दरअसल लाल किले के परिसर से जैन धार्मिक आयोजन किया गया , जहां पर बड़ी संख्या में जैन धर्म से ताल्लुक रखने वाले लोग वहां पहुंचे थे। इसी दौरान एक खबर सामने आई की वहीं पर रखा करोड़ों का कलश चोरी हो गया, जिसके बाद चारों तरफ अफरातफरी मच गई। वहीं अब इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से फैल रहा है। जहां चोर उस कलश को चोरी करता दिख रहा है। खुद दिल्ली पुलिस ने इसकी पुष्टि की है कि वीडियो में चोर की गतिविधियां दर्ज की गई है। बता दें कि इस कलश की कीमत करोड़ों में है, हालांकि अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

भारी सिक्योरिटी के बीच Red Fort के परिसर से करोड़ों का कलश हुआ गायब

जानकारी के मुताबिक यह घटना, 3 सितंबर को लाल किला परिसर के 15 अगस्त पार्क में आयोजित 10 दिनों के धार्मिक आयोजन ‘दशलक्षण महापर्व’ के दौरान हुई। दिल्ली पुलिस ने 6 सितंबर को घटना की जानकारी दी है। वहीं अब इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को NDTV India नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। जिसमे देखा जा सकता है कि कैसे युवक एक कमरे के अंदर घुसता है, और वहां से कुछ उठाता है और तेजी से बाहर निकल जाता है। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस लगातार आरोपी की जांच कर रही है, हालांकि अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

कलश की कीमत जान उड़ जाएगी नींद

जानकारी के मुताबिक चोरी हुई कलश की कीमत करीब 1 करोड़ रूपयेे बताई जा रही है। यह कलश सोने का है और हीरे के स्टोन से जु़ड़ा हुआ है। मालूम हो कि कलश की वजन करीब 760 ग्राम है, और इसमे 150 ग्राम हीरे और माणिक्य पन्ना जुड़े हुए है। पुलिस ने कलश चुराने वाले संदिग्ध शख्‍स की पहचान कर ली है और जल्द उसकी गिरफ्तारी हो सकती है। अगर इस कलश के महत्तव की बात करें तो जैन धर्म में कलश स्थापना का खास महत्व होता है। कलश स्थापना का मकसद भगवान का आह्वान करने और पॉजिटिव और पवित्र ऊर्जा के संचार के लिए किया जाता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जून 28, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 28, 2026

US-Iran War

जून 28, 2026

Ketan Murder Case

जून 28, 2026

Ram Mandir Chanda Chori

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026