---Advertisement---

Republic Day 2024: इस बार कर्तव्य पथ पर क्या होगा खास, कैसा रहेगा मौसम; जानें 10 अहम सवालों की डिटेल

Republic Day 2024: भारत 26 जनवरी 2024 को अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। इस दिन इंडिया गेट के पास कर्तव्य पथ पर भव्य परेड निकलती है। गणतंत्र दिवस की परेड को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। साथ ही जमीन से लेकर आसमान तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा दिल्ली ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 25, 2024 4:49 अपराह्न

Republic Day 2024
Follow Us
---Advertisement---

Republic Day 2024: भारत 26 जनवरी 2024 को अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। इस दिन इंडिया गेट के पास कर्तव्य पथ पर भव्य परेड निकलती है। गणतंत्र दिवस की परेड को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। साथ ही जमीन से लेकर आसमान तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

इसके अलावा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर दिशानिर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। ऐसे में यहां पर गणतंत्र दिवस 2024 (Republic Day 2024) से जुड़े कुछ अहम सवालों के जवाब दिए गए हैं।

गणतंत्र दिवस पर कैसा रहेगा मौसम?

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, 26 जनवरी को कोहरे का कहर जारी रहेगा। साथ ही सर्दी भी परेशानी कर सकती है। हालांकि, बारिश की संभावना नहीं है।

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली मेट्रो सुबह कितने बजे से शुरू होगी?

गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली मैट्रो सुबह 4 बजे से शुरू होगी। केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मैट्रो स्टेशन से ही कर्तव्य पथ तक पहुंचा जा सकेगा। परेड वाली जगह तक पहुंचने के लिए मैट्रो यात्रियों को स्पेशल कूपल देगी।

गणतंत्र दिवस पर कौन-कौन से रास्ते बंद रहेंगे?

परेड समारोह की वजह से इंडिया गेट के पास से लेकर विजय चौक तक ट्रैफिक पर पाबंदी रहेगी। साथ ही 24 जनवरी 10 बजे से रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग पर भी ट्रैफिक पर रोक रहेगी।

Republic Day 2024 की परेड कितने बजे शुरू होगी?

गणतंत्र दिवस 2024 का कार्यक्रम सुबह 7:30 बजे शुरू होगा। इसी समय देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। वहीं, परेड की लाइव स्ट्रीमिंग सुबह 9 बजे से शुरू होगी।

गणतंत्र दिवस की परेड कहां से कहां तक जाएगी?

गणतंत्र दिवस की परेड सुबह 10: 30 विजय चौक से शुरू होकर कर्तव्य पथ से होकर नेशनल स्टेडियम पर खत्म होगी।

गणतंत्र दिवस परेड में क्या ले जाने पर पाबंदी है?

परेड में खाने-पीने की चीजों के साथ पानी की बोतल, थर्मस और कैन पर पाबंदी रहेगी। साथ ही ट्रांजिस्टर, रेडियो, टेप रिकॉर्डर, कैमरा, दूरबीन, हैंडीकैम, डिजिटल डायरी, लैपटॉप, कंम्यूटर, आई-पैड, टैबलेट, सिगरेट, बीड़ी, लाइटर, दियासलाई, छाता, खिलौना पिस्तौल और गोला बारूद, चाकू, कैंची, रेजर, ब्लेड, वायर ले जाने पर रोक है।

क्या गणतंत्र दिवस परेड में मोबाइल लेकर जा सकते हैं?

गणतंत्र दिवस परेड में स्मार्टफोन लेकर जा सकते हैं।

गणतंत्र दिवस परेड का मुख्य अतिथि कौन है?

गणतंत्र दिवस परेड में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।

गणतंत्र दिवस परेड में क्या खास होगा?

इस बार गणतंत्र दिवस परेड में एयरफोर्स के फ्लाईपास्ट में फाइटर प्लेन, हेलीकॉप्टर और ट्रांसपोर्ट विमान समेत 51 प्लेन शामिल होंगे। इन विमानों में 15 महिलाएं होंगी। इसके साथ ही दूसरी बार फ्रांसीसी दल भी परेड में शामिल हो रहा है। इस बार परेड में महिलाओं की भागीदारी अधिक है।

गणतंत्र दिवस की परेड टीवी पर कहां देख सकते हैं?

गणतंत्र दिवस की परेड को आप टीवी पर दूरदर्शन के चैनल पर लाइव देख सकते हैं। साथ ही यूट्यूब पर देखा जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026