---Advertisement---

Republic Day 2025: संविधान पर छिड़ी जंग के बीच जानें क्यों अनूठा है Indian Constitution?

Republic Day 2025: हम भारत के लोग आज यानी 26 जनवरी 2025 को 76वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। गणतंत्र दिवस कई मायनों में खास है। आज ही के दिन 1950 में भारतीय संविधान लागू हुआ है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 26, 2025 6:00 पूर्वाह्न | Updated: जनवरी 26, 2025 8:46 पूर्वाह्न

Republic Day 2025
Follow Us
---Advertisement---

Republic Day 2025: हम भारत के लोग आज यानी 26 जनवरी 2025 को 76वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। गणतंत्र दिवस कई मायनों में खास है। आज ही के दिन 1950 में भारतीय संविधान लागू हुआ था। हम आज रिपब्लिक डे 2025 पर उसी संविधान की बात कर रहे हैं, जिसको लेकर सियासी गलियारों में एक अलग जंग छिड़ी है। केन्द्र की सत्तारुढ़ दल BJP से लेकर Congress व अन्य क्षेत्रीय दलों द्वारा ‘संविधान’ की रक्षा व अपमान से जुड़े आरोप-प्रत्यारोप के दौर भी देखने को मिले हैं। ऐसे नें आज Republic Day 2025 के इस अवसर पर हम आपको बताएंगे कि कैसे हमारा संविधान अनूठा, अद्भुत और प्रभावशाली है।

Republic Day 2025 पर जानें कैसे अनूठा है भारतीय संविधान?

गौरतलब है कि Indian Constitution जितना लचीला है, उससे कहीं ज्यादा कठोर प्रावधान भी इसमें समाहित किए गए हैं। रिपब्लिक डे 2025 पर राष्ट्र गान के साथ जब हम और आप संविधान की महानता का जिक्र करेंगे, तो कई बातों को जानना भी हमारे लिए जरूरी होगा। हमें ये जानना होगा कि भारतीय संविधान विश्व के सबसे लंबे लिखित संविधान में एक है। पहले संविधान में 395 अनुच्छेद थे। हालांकि, सैकड़ों संशोधन के बाद अनुच्छेदों की संख्या 470 से अधिक जा चुकी है। 25 भागों और 12 अनुसूचियों वाला संविधान हमारे हकों की रक्षा हर वक्त करता है।

चाहें जैसी भी परिस्थिति आए, संविधान द्वारा दिए अधिकार साए की तरह हमारे साथ कदम से कदम मिलाते हैं। ये दर्शाता है कि हमारा संविधान कितना अद्भुत, अनूठा और प्रभावशाली है। Republic Day 2025 के अवसर पर जिस सार्वभौम, धर्मनिरपेक्ष और समाजवादी गणतंत्र की मूल का जिक्र होता है, उन्हें कभी नहीं बदला जा सकता है। ये दर्शाता है कि हमारा संविधान लचीला होने के साथ कितना कठोर भी है।

कैसे सर्वोच्च गुणों का समावेश है भारतीय संविधान?

रिपब्लिक डे 2025 के अवसर पर ये जानना भी जरूरी है कि हमारा संविधा दुनिया के सर्वोच्च गुणों का एक समावेश है। भारतीय संविधान में ब्रिटेन से ली गई संसदीय प्रणाली, अमेरिका से लिए गए मौलिक अधिकार, कनाडा से लिया गया संघीय ढांचा, आयरलैंड से लिया गया नीति निर्देशक सिद्धांत जैसे सर्वोच्च गुण दर्ज हैं। भारतीय संविधान देश के हर नागरिक को समानता, भाषा, रहन-सहन आदि का अधिकार देती है। इसके अलावा संवैधानिक मूल्य ही हैं जो जाति, धर्म, लिंग, भाषा या जन्मस्थान के आधार पर किसी भी प्रकार के भेदभाव को सख्ती से गैरकानूनी बताते हैं। संविधान तय करता है नागरिकों द्वारा चुनी गई सरकारें कैसे शासन को रफ्तार देंगी। ऐसे में इन सभी बिंदुओं से समझा जा सकता है कि कैसे भारतीय संविधान अनूठा और अद्भुत है और लोगों के हितों की रक्षा करता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026