---Advertisement---

Republic Day 2025: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति Prabowo Subianto भारत को किस तरह से पहुंचाएंगे फायदा? इन 5 प्वाइंट से समझें पूरी डिटेल

Republic Day 2025: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति Prabowo Subianto भारत को किस तरह से फायदा पहुंचाएंगे। यहां इन 5 प्वाइंट से समझें पूरी डिटेल।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 26, 2025 12:56 अपराह्न

Republic Day 2025
Follow Us
---Advertisement---

Republic Day 2025: रविवार को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति Prabowo Subianto गणतंत्र दिवस 2025 समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। देश के 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर इंडोनेशिया के साथ कई मुद्दों पर सहमति बनी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में इससे पहले भी इंडोनेशिया के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि बनकर शामिल हो चुके हैं। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो इस दौरान भारत को काफी फायदा पहुंचाकर जाएंगे। नीचे जानते हैं इसकी डिटेल।

Republic Day 2025: दोनों देशों के प्रगाड़ होते रिश्ते

मालूम हो कि साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लुक ईस्ट की पॉलिसी स्टार्ट की थी। ऐसे में अब गणतंत्र दिवस 2025 के दौरान इंडोनेशिया के राष्ट्रपति Prabowo Subianto ने इस नीति पर काम करने की बात कही है। प्रबोवो सुबियांटो ने कहा कि इंडोनेशिया भारत को अपना गहरा मित्र मानता है। भारत उन देशों में शामिल है, जिसने सबसे पहले हमारी आजादी को मान्यता दी थी। हम कभी नहीं भूलेंगे कि भारत ने हमारे संघर्ष का समर्थन किया। साथ ही हमारी कितनी मदद की। ऐसे में आने वाले समय में दोनों देशों के मध्य काफी प्रगाड़ रिश्ते देखने को मिलेंगे।

Republic Day 2025: इंडोनेशिया में लागू होंगी कई भारतीय सरकारी योजनाएं

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति Prabowo Subianto ने गणतंत्र दिवस 2025 पर कहा कि हम भारत की मिड डे मील सरकारी योजना को लेना चाहते हैं। इसके साथ ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली को भी इंडोनेशिया के साथ शेयर किया जा रहा है। इस कदम से भारत की कई योजनाएं दूसरे देशों तक पहुंचेगी। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो ने कहा कि इन योजनाओं को आने वाले समय में इंडोनेशिया में भी लागू किया जाएगा। ऐसे में भारत की नीतियों की मजबूती का लोहा पूरी दुनिया तक पहुंचेगी।

Republic Day 2025: भारत बन सकता है मुख्य रक्षा सहयोगी

गणतंत्र दिवस 2025 के दौरान Prabowo Subianto ने दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों को मजबूत बनाने पर जोर दिया। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो ने इस दौरान कई मसलों पर खुलकर चर्चा की। पीएम मोदी और प्रबोवो सुबियांटो के बीच हुई बैठक में रक्षा सहयोग पर चर्चा हुई। ऐसे में भारत आने वाले समय में इंडोनेशिया को भारी-भरकम मदद करेगा। इससे दुनिया में भारत का रक्षा सहयोग और मजबूत होगा।

Republic Day 2025: हिंद प्रशांत क्षेत्र में चीन को देंगे कड़ी टक्कर

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति Prabowo Subianto ने गणतंत्र दिवस 2025 के दौरान पीएम मोदी के साथ हिंद प्रशांत क्षेत्र पर चर्चा की। हिंद प्रशांत क्षेत्र में चीन का दायरा लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में इंडोनेशिया के साथ इस मिलकर इस क्षेत्र में चीन को थोड़ा नियंत्रित किया जा सकता है। मलेएशिया के बाद इंडोनेशिया हिंद प्रशांत क्षेत्र में भारत के साथ जुड़ने वाला दूसरा देश बन गया है।

गणतंत्र दिवस 2025: सैन्य स्तर पर भारत देगा मजबूती

Republic Day 2025 के मौके पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति Prabowo Subianto ने कहा कि हम जल्द ही एक उच्चस्तरीय दल भारत भेजेंगे। प्रबोवो सुबियांटो के मुताबिक, इस दौरान दोनों देशों के अधिकारी सैन्य अभियान और सैन्य उत्पाद को लेकर गंभीर चर्चा की जाएगी। इससे भारत इंडोनेशिया का मुख्य रक्षा सहयोगी बन सकता है। यह स्थिति भारत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।

गणतंत्र दिवस 2025 से इंडोनेशिया का पुराना रिश्ता

Republic Day 2025 के अवसर पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति Prabowo Subianto मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आज पहली बार इंडोनेशिया का 352 सदस्यीय दल मार्चिंग और बैंड परेड में शामिल हुआ। मालूम हो कि साल 1950 में गणतंत्र दिवस के लिए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णों को मुख्य अतिथि के तौर पर निमंत्रण दिया गया था।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026