---Advertisement---

‘लव जिहाद’ पीड़िता से Mrs. India Galaxy 2024 तक का सफर, Rinima Borah का दर्दनाक अतीत रोंगटे खड़े कर रहा!

Rinima Borah: मिसेज इंडिया गैलेक्सी 2024 (Mrs. India Galaxy 2024) रिनिमा बोरा अग्रवाल का नाम खूब सुर्खियों में है। दरअसल उन्होंने एक पॉडकास्ट में बड़ा खुलासा करते हुए अपने दर्दनाक अतीत का जिक्र किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 9, 2024 5:17 अपराह्न

Rinima Borah
Follow Us
---Advertisement---

Rinima Borah: मिसेज इंडिया गैलेक्सी 2024 (Mrs. India Galaxy 2024) रिनिमा बोरा अग्रवाल का नाम खूब सुर्खियों में है। दरअसल उन्होंने एक पॉडकास्ट में बड़ा खुलासा करते हुए अपने दर्दनाक अतीत का जिक्र किया है। रिनिमा बोरा (Rinima Borah) ने बताया है कि कैसे वो कभी लव जिहाद (Love Jihad) का शिकार बनी थीं। उन्हें इसके कारण तमाम तरह की यातनाओं का सामना करना पड़ा था।

रिनिमा बोरा ने भावुकता भरे अंदाज में कहा कि “उनके प्रेमी (मुस्लिम समुदाय का युवक) और उसके परिवार ने उन्हें कई बार बेरहमी से पीटा था। उन्हें बीफ खिलाने और उनका नाम तक परिवर्तित करने की कोशिश हुई।” रिनिमा ने ये सारे खुलासे अबोब भुइयां के साथ अनटोल्ड पॉडकास्ट शो पर किया है।

Rinima Borah की दर्दनाक अतीत सुन खड़े हो रहे रोंगटे!

असम की रहने वाली रिनिमा बोरा (Rinima Borah) ने एक पॉडकास्ट में बड़ा खुलासा किया है। रिनिमा ने अपनी दर्द भरी दास्तां सुनाते हुए कहा है कि पिछले 16 वर्षों में मैने तमाम यातनाएं झेली हैं। उन यातनाओं को भुलने में मुझे वर्षों लगे। मैं हर दिनो खुद को हिम्मत देती थी। आज कुछ लोग कहते हैं कि वो मेरी गलती थी।”

रिनिमा ने बताया कि 16 वर्ष की उम्र में वो असम से बेंगलुरु शिक्षा ग्रहण करने के लिए गईं। वहां उनकी दोस्ती एक मुस्लिम लड़के से हुए जो बाद में उनका करीबी मित्र बना। रिनिमा कहती हैं कि “मुझे लगता था कि वो मेरे लिए, मेरी बेहतरी के लिए मुझे डांटता या गाली देता है। कई बार मैनें उसे ‘तालिबान’ तक कह दिया जिस तरह से वो मेरे साथ बर्ताव करता था। वो मुझे बुरी तरह से पीटता था, मुझे बीफ तक खिलाया गया। उसके अभिवावक मुझे बीफ खाने के लिए जोर जबरदस्ती करते थे।”

तमाम यातनाओं का किस्सा सुन सवाल आता है कि क्या ये एक तरह का लव जिहाद (Love Jihad) था? रिनिमा बिना वक्त गवाए हां में जवाब देती हैं। ये पूछने पर कि क्या आपका धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश हुई? रिनिमा कहती हैं कि “उन्होंने रिनिमा बोरा से बदलकर मेरा नाम आयशा हुसैन कर दिया था। उन्होंने मुझसे नमाज भी पढ़वाया। उसने मुझे चेतावनी दी है कि यदि मैनें उसे छोड़ा तो वो मुझ पर तेजाब फेंक देगा।” रिनिमा के इस दर्दनाक अतीत को सुन कर लोगों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं।

आगामी मिसेज गैलेक्सी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी रिनिमा

रिनिमा बोरा (Rinima Borah) ने कड़ी मेहनत के बल पर Mrs. India Galaxy 2024 प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया है। उनका अतीत बेहद दर्दनाक रहा जिससे पार पाकर अब वो एक नए दौर की शुरुआत कर चुकी हैं। दावा किया जा रहा है कि ये खिताब उन्हें मिसेज गैलेक्सी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने में सक्षम करेगा। उनकी इस उपलब्धि से दुनिया भारतीय महिलाओं की शक्ति और सांस्कृतिक समृद्धि को देख सकेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026