---Advertisement---

Rishikesh News: हेली एंबुलेंस का अब इंतजार हुआ खत्म, ऋषिकेश में कब शुरु होगी ये सुविधा

Rishikesh News: इस महीने शुरू होगी एम्स में हेली एंबुलेंस की सुविधा, लोगों को लंबे समय से था इंतजार

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: नवम्बर 2, 2023 1:54 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Rishikesh News: 15 नवंबर से ऋषिकेश में एम्स को उपलब्ध कराई जाएगी हेली एंबुलेंस की सुविधा। मिली जानकारी के अनुसार एम्स से हेली एंबुलेंस सेवा शुरू होने का इंतजार अब खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। बता दें कि 20 सितंबर 2022 को केंद्रीय नागरिक उद्यान मंत्री ने दिल्ली में कार्यक्रम में एम्स ऋषिकेश में हेली एंबुलेंस के संचालन की घोषणा की थी।

जल्द ही शुरू होगी हेली एंबुलेंस की सेवा

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी कि एम्स ऋषिकेश के समस्त एम्स में पहले केंद्र बनाने जा रहा है। जहां से हेली एंबुलेंस सेवा शुरू की जाएगी, नागरिक उद्यान मंत्रालय के अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद एम्स के कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर ने बताया कि 15 नवंबर तक एम्स ऋषिकेश को हेली एंबुलेंस उपलब्ध हो जाएगी और इसी माह संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

बता दें कि एंबुलेंस सेवा का संचालन केंद्र और उत्तराखंड की सरकार 50-50 प्रतिशत की साझेदारी में करने जा रही है अनुबंध कंपनी एक महीने में 45 घायलों और मरीजों को निशुल्क हेली एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराएगी। हेली एंबुलेंस पूरे उत्तराखंड के साथ उत्तर प्रदेश के 100 किलोमीटर के दायरे में भी सेवा मुहैया कराएगा।

उत्तराखंड में भी उपलब्ध कराई जाएगी दवाएं

इसके साथ ही उत्तराखंड के सुदूर क्षेत्र में ड्रोन से दवाएं उपलब्ध कराने का ट्रायल सफल हो चुका है। इस ट्रायल के सफल होने के बाद एम्स में जल्द ही एक और उपलब्धि जुड़ने जा रही है। बताया गया कि 15 नवंबर तक हेली एंबुलेंस असेंबल होकर एम्स को उपलब्ध हो जाएगी। यहां कुछ दिन के व्यावहारिक प्रशिक्षण के बाद इसकी महीने के अंत से पहले सेवा शुरू कर दी जाएगी।

बता दें कि अच्छी खबर यह है कि ऋषिकेश एम्स से हेली एंबुलेंस सेवा इसी महीने शुरू हो जाएगी। एम्स ऋषिकेश को नागरिक उड्डयन मंत्रालय की तरफ से हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि साल 2022 में केंद्रीय नागरिक उद्यान मंत्री ने दिल्ली में कार्यक्रम में एम्स ऋषिकेश में हेली एंबुलेंस के संचालन की घोषणा की थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026

Anurag Dhanda

जून 27, 2026