DNP India Hindi

RRB Paramedical Result 2025: आरआरबी पैरामेडिकल का परिणाम जारी! जानें ; कितने उम्मीदवारों ने मारी बाजी, यहां देखें रिजल्ट और कटऑफ

RRB Paramedical Result 2025

RRB Paramedical Result 2025

RRB Paramedical Result 2025: आरआरबी पैरामेडिकल रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसे में इस भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। ध्यान रहे कि यह परीक्षा परिणाम रेलवे की क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर भी जारी किया गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने इस परीक्षा परिणाम के साथ कट ऑफ भी जारी कर दी है।

RRB Paramedical Result 2025: आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती परीक्षा रिजल्ट जारी

मालूम हो कि इस भर्ती अभियान के तहत 1376 पदों को भरा जाना है। आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को अब रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती परीक्षा इस वर्ष 28 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थी। हालाँकि, जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना परिणाम नहीं देखा है, वे नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से RRB Paramedical Result 2025 देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB Paramedical Result 2025: ऐसे करें चेक

ये भी पढ़ें: HPSC ADA Recruitment 2025: 167800 रुपये तक मासिक वेतन! हरियाणा में LLB पास कैंडिडेट्स के लिए निकली भर्ती, जल्द भरें फॉर्म

Exit mobile version