---Advertisement---

ऊर्जा संकट के बाद क्या देश में खाने-पीने की आएगी कंगाली, S Jaishankar के बयान पर कांग्रेस ने साधा निशाना ‘झाल बजाने से फुर्सत मिले…’

S Jaishankar: क्या आने वाले समय में देश और दुनिया में खाने पीने की चीज पर संकट देखने को मिल सकता है। आखिर विदेश मंत्री के किस बयान पर कांग्रेस ने निशाना साधा और सरकार पर वार किया है। जानिए क्या है पूरा माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 30, 2026 1:33 अपराह्न

S Jaishankar
Follow Us
---Advertisement---

S Jaishankar: दुनिया में चल रहे युद्ध जैसे यूक्रेन और पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर देश और दुनिया में संकट की स्थिति बन सकती है और इसकी वजह से भजन, ईंधन, उर्वरक और वित्त का गंभीर संकट खड़ा हो सकता है। न्यूयॉर्क में एशिया सोसाइटी के एक कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस मुद्दे को उठाया और कहा कि आने वाले समय में खाद उत्पादन रुकने की वजह से अनाज के निर्यात पर इसका असर पड़ सकता है। इसकी वजह से खतरे को देखा जा सकता है। वहीं इस पर कांग्रेस ने केंद्र पर निशाना साधा है।

S Jaishankar ने खाद की कमी को लेकर दिया तो कांग्रेस ने ली चुटकी

एस जयशंकर के इस बयान को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर शेयर करते हुए कांग्रेस ने लिखा, “नरेंद्र मोदी के मंत्री ने बता दिया कि आने वाले महीने में खाने-पीने की चीजों का संकट आने वाला है। देश पहले ही एनर्जी क्राइसिस से जूझ रहा है। खाद की भयंकर कमी है अब खाने पीने की चीजों पर भी संकट बन रहा है। अगर नरेंद्र मोदी ने वक्त रहते काम किया होता तो आज देश के सामने यह संकट ना होता लेकिन उन्हें झाल बजाने से फुर्सत मिले तब तो देश का सोचें।”

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर इस तरह किया वार

जहां इस वीडियो के जरिए एस जयशंकर देश के नाम एक संदेश देते हुए नजर आ रहे हैं। जहां दुनिया भर में आने वाले समय में मुश्किल के दिन देखना पड़ सकते हैं। जहां बताया गया है कि आने वाले महीने में देश में भारी मुश्किलें पैदा हो सकती है। हालांकि कांग्रेस ने केंद्र सरकार की नियत पर सवाल खड़ा किया है और उन्होंने कहा कि सरकार को देश की समस्याओं से ज्यादा गतिविधियों में रुचि है। उन्हें देश की चिंता करने का समय ही नहीं मिल पाता है।

अक्सर कांग्रेस केंद्र सरकार पर निशाना साधने में कभी भी पीछे नहीं रहती हैं। एक बार फिर ऊर्जा की संकट और खाद की भयंकर कमी को लेकर वार किया है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 10, 2026

Rain Alert 11 October 2026

अक्टूबर 10, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 10, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 10, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 10, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 10, 2026