S. Jaishankar: संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय में माहौल उस समय एक मसालेदार टर्न ले लिया जब पाकिस्तान के एक जर्नलिस्ट ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से आतंकवाद पर सवाल किया। पाकिस्तान का यह बार भारत को निश्चित तौर पर नीचा दिखाने का ट्रिक था लेकिन जिस तरह से एस जयशंकर ने उन्हें जवाब दिया वह जाहिर तौर पर उनके लिए ही यू टर्न बना। अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जहां पाकिस्तान खुद अपनी खिल्ली उड़वाते हुए नजर आ रहा है। दरअसल पाकिस्तानी पत्रकार ने जानबूझकर उकसाने वाले सवाल में पूछा कि “आप भारतीय सरकार पाकिस्तान में आतंकवाद फैलाना कब बंद करेगी।”
S. Jaishankar ने इस तरह पाकिस्तान को याद दिलाई औकाद
अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी खिल्ली उड़ाने में कभी भी पाकिस्तानी पीछे नहीं रहते हैं और वह जानबूझकर कुछ ऐसा करते हैं जिससे वह मजाक के पात्र बन जाते हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ जब एस जयशंकर से पाकिस्तानी पत्रकार ने पूछा कि “आपका देश पाकिस्तान में आतंकवाद फैलाना कब बंद करेगा”। हालांकि इस दौरान एस जयशंकर ने जिस तरह से जवाब दिया वह निश्चित तौर पर काबिले तारीफ है। उन्होंने हंसते हुए कहा, “अब आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछेगा।” इस दौरान वह उठकर निकलने लगे।
पाकिस्तान को खानी पड़ी मुंह की
यह सच है कि पाकिस्तान और आतंकवाद का कनेक्शन जग जाहिर है और ऐसे में भारत को जानबूझकर गिराना पड़ोसी मुल्क के पत्रकार को भारी पड़ा। जिस तरह से शांत बनकर भारत ने उन्हें इशारों में पलटवार किया वह उनकी जगहंसाई करने के लिए काफी है। निश्चित तौर पर पाक की चाल खुद पर ही भारी पड़ गई।
एक ही पंच में एस जयशंकर ने किया नॉक आउट
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल को सुनकर बिना कुछ ज्यादा बोले शांत स्वभाव में हंसते हुए जवाब दिया। यह निश्चित तौर पर एक ही पांच में नॉकआउट था। पाकिस्तानी पत्रकार ने बोलने की कोशिश की लेकिन माहौल ऐसा था कि एस जयशंकर के सामने चुप रहने में उसकी भलाई दिखा।







