---Advertisement---

विदेश मंत्री S. Jaishankar बोले-हिंद महासागर में चीन से इस तरह निपट लेंगे, कनाडा मामले पर आज अमेरिका से करेंगे दो टूक वार्ता

S. Jaishankar: अमेरिका ने कुछ दिन पहले भारत और कनाडा के बीच चल रहे राजयनयिक तनाव को लेकर बयान दिया था। अमेरिका ने कनाडा की स्थित पर चिंता भी व्यक्त की थी। उधर भारत ने भी कनाडा को दो टूक जवाब दे चुका है। वहीं, इस विवाद के बीच भारत के विदेश मंत्री S Jaishankar आज अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात करेंगे।

Avatar of Dinesh Verma

By: Dinesh Verma

Published: सितम्बर 28, 2023 6:17 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

S. Jaishankar: भारत-कनाडा के राजनयिक तनाव के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) आज (28 सितंबर) अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात करेंगे। अनुमान है कि इस बैठक में भारत-कनाडा विवाद भी उठ सकता है। इस बैठक को लेकर दोनों पक्षों के अधिकारी फिलहाल चुप हैं। बैठक का एजेंडा किसी ने भी स्पष्ट नहीं किया है।

अमेरिका दौरे पर हैं विदेश मंत्री एस जयशंकर

दरअसल, विदेश मंत्री जयशंकर इन दिनों अमेरिका के दौरा पर हैं। जहां, बीते दिनों उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा (United Nations General Assembly) में हिस्सा लिया था। वहीं, बुधवार को न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत-कनाडा के बीच चल रही तनातनी पर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि हिंद महासागर में चीन से कैसे निपटा जा सकता है।

कनाडा ने भारत पर लगाया था गंभीर आरोप

बता दें कि हाल ही में कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो भारत में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने शक जताया था की इस हत्या के पीछे भारतीय खुफिया एजेंसियों का हाथ है। इन आरोपों के बाद से भारत और कनाडा के बीच विवाद की शुरुआत हुई।

भारत ने भी इन आरोपो का दो टूक जवाब दिया और इन्हें झूठा और निराधार बताया। भारत ने कहा कि कनाडा बिना सबूतों के गलत आरोप लगा रहा है। अगर उनके पास इसके सबूत हैं तो वे पेश करें। वहीं, कनाडा इन आरोपों के बाद से चौतरफा घिरा हुआ है।

चीन पर क्या बोले विदेश मंत्री एस. जयशंकर?

इस दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने हिंद महासागर में चीन की मौजूदगी पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि हिंद महासागर में चीन की मौजूदगी बढ़ी है, लेकिन इससे निपटने के लिए भारत के पास भी योजना है। उन्होंने दावा किया कि सामरिक दृष्टि से यह महत्वपूर्ण क्षेत्र है। यदि क्वाड (भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान) देश सहयोग करें तो इन स्थितियों से अधिक प्रभावी ढंग से निपटा जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 24, 2026

Leave a Comment