---Advertisement---

Seema Haider को भारतीय नागरिकता दिलाने निकला सचिन का परिवार, पिता बोले- ‘अब राष्ट्रपति से लगाएंगे गुहार’

Seema Haider: पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर कभी भी पाकिस्तान डीपोर्ट हो सकती हैं। अगर उन्हें भारतीय नागरिकता मिल जाती है, तो वे भारत में रुक पाएंगे।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 21, 2023 2:07 अपराह्न | Updated: जुलाई 21, 2023 2:43 अपराह्न

Seema Haider
Follow Us
---Advertisement---

Seema Haider: भारत में इन दिनों सीमा हैदर काफी चर्चाओं में हैं। ये वही पाकिस्तानी महिला है जो अपने प्यार के लिए चोरी-छुपे नेपाल के रास्ते भारत पहुंच गईं थी। फिलहाल सीमा UP ATS (Anti Terrorist Squad) की गिरफ्त में है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।

इसी बीच सीमा पर पाकिस्तान डीपोर्ट होना का खतरा भी मंडरा रहा है। इसी को देखते हुए अब सीमा के प्रेमी सचिन का परिवार उन्हें भारतीय नागरिकता दिलाने निकला पड़ा है।

अब राष्ट्रपति से लगाएंगे गुहार’

जानकारी सामने आ रही है कि सचिन के पिता अपने वकील के साथ राष्ट्रपति भवन जा रहे हैं, जहां वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सीमा के लिए भारतीय नागरिकता की गुहार लगाएंगे। अगर उन्हें भारतीय नागरिकता मिल जाती है, तो वह भारत में रुक पाएंगे। सचिन के पिता का कहना है कि वे इस मामले में राष्ट्रपति से गुहार लगाएंगे।

क्या है सीमा हैदर का मामला ?

बता दें कि सीमा हैदर एक पाकिस्तानी नागरिक हैं, जो अवैध तरीके से भारत आई हैं। वे नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश हुईं और वहां से सीधा ग्रेटर नोएडा पहुंची, जहां उनके प्रेमी सचिन मीणा रहते हैं। सीमा ने बताया था कि दोनों की मुलाकात ऑनलाइन गेम PUBG के दौरान हुई थी। जिसके बाद वे दोनों अच्छे दोस्त बने और दोनों को प्यार हो गया।

क्योंकि सीमा पहले से ही शादीशुदा थी, इसलिए वे पाकिस्तान से भागकर अपने चार बच्चों के साथ भारत पहुंचीं। कुछ दिनों तक तो सब ठीक रहा, लेकिन बाद में पुलिस को इस बात की भनक लग गई और पुलिस सीमा को उठा ले गई। तब से सीमा और सचिन पुलिस की गिरफ्त में हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026