---Advertisement---

Samruddhi Expressway: खुशखबरी! इन वाहनों को मिल सकती है टोल टैक्स से छूट, घंटों की बजाय मिनटों में पूरा होगा ठाणे से इगतपुरी का सफर

Samruddhi Expressway: मुंबई नागपुर एक्सप्रेसवे इन वाहनों को टोल टैक्स से छूट मिलेगी। साथ ही ठाणे से इगतपुरी का सफर घंटों की बजाय मिनटों में पूरा होगा। इसके टोल टैक्स की दरों को जारी कर दिया गया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 9, 2025 3:35 अपराह्न

Samruddhi Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Samruddhi Expressway: समृद्धि एक्सप्रेसवे महाराष्ट्र के सड़क नेटवर्क को एक नया आयाम प्रदान कर सकता है। समृद्धि एक्सप्रेसवे, जिसे Mumbai Nagpur Expressway भी कहा जा रहा है। मुंबई नागपुर एक्सप्रेसवे का अंतिम हिस्सा भी अब शुरू हो चुका है। इस एक्सप्रेसवे के जरिए मुंबई और नागपुर के बीच की दूरी काफी रह गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बीते दिनों मुंबई नागपुर एक्सप्रेसवे के आखिरी चरण का उद्घाटन किया। इसके साथ ही लगभग 700 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे पूरी तरह से खुल गया है। इससे ठाणे से इगतपुरी तक का सफर काफी सुविधाजनक हो सकता है।

Samruddhi Expressway से कम होगा इन जिलों के बीच का सफर

‘Times Now News’ की रिपोर्ट के मुताबिक, समृद्धि एक्सप्रेसवे के जरिए ठाणे से इगतपुरी तक का सफर घंटों की बजाय अब मिनटों में पूरा कर लिया जाएगा। अभी तक इन दोनों जिलों के बीच 1 घंटे से अधिक का वक्त लगता था। मगर Mumbai Nagpur Expressway के माध्यम से ठाणे से इगतपुरी सिर्फ 40 मिनट में पहुंचा जा सकेगा। मुंबई नागपुर एक्सप्रेसवे के जरिए महाराष्ट्र के दो बड़े शहरों के बीच ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। ऐसे में यात्रियों का काफी समय बचेगा और कई तरह की सुविधाएं भी मिल सकती हैं।

समृद्धि एक्सप्रेसवे पर इन वाहनों को मिलेगी टोल से छूट

‘Times Now News’ की रिपोर्ट के अनुसार, Samruddhi Expressway पर अभी भी कई इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन लगाए जा रहे हैं। Mumbai Nagpur Expressway पर अगले 5 सालों तक इलेक्ट्रिक वाहनों और इलेक्ट्रिक बसों को टोल टैक्स से छूट दी गई है। इससे ग्रीन ट्रांसपोर्टेशन को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

समृद्धि एक्सप्रेसवे पर क्या है टोल टैक्स रेट

रिपोर्ट के अनुसार, Samruddhi Expressway पर कारें 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फर्राटा भर सकेंगी। वहीं, Mumbai Nagpur Expressway पर बस और ट्रकों की अधिकतम गति सीमा 80 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है। मुंबई नागपुर एक्सप्रेसवे पर कुल 26 टोल बूथ हैं। मुंबई नागपुर एक्सप्रेसवे के एक साइड के टोल रेट नीचे दिए गए हैं।

  • कार और जीप के लिए 1212 रुपये।
  • हल्के कमर्शियल वाहनों के लिए 1955 रुपये
  • Two Axle Trucks/Buses के लिए 4100 रुपये
  • Three Axle Vehicles के लिए 4472 रुपये
  • भारी निर्माण मशीनरी के लिए 6435 रुपये
  • बड़े वाहन (7+ एक्सल) वाहनों के लिए 7830 रुपये चुकाने होंगे।

वाहन चालक Fastag, कैश, कार्ड और अन्य माध्यमों के जरिए टोल टैक्स का भुगतान कर सकते हैं।

Mumbai Nagpur Expressway Districts

समृद्धि एक्सप्रेसवे मुंबई से शुरू होकर नागपुर तक जाएगा। मुंबई नागपुर एक्सप्रेसवे के जिलों में मुंबई, नागपुर, वर्धा, अमरावती, वाशिम, बुलढाणा, जालना, औरंगाबाद, अहमदनगर, नासिक और ठाणे जिले आते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

Pakistan News

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 16, 2026