---Advertisement---

Sanatan Dharma Row: उदयनिधि के बचाव में उतरे कमल हासन, कहा- ‘सनातन पर बोलने की वजह से एक बच्चे को परेशान किया जा रहा’

Sanatan Dharma Row: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर दिए गए विवादित बयान का मशहूर अभिनेता और मक्कल नीधि मैय्यम के प्रमुख कमल हासन ने बचाव किया है। कमल हासन ने कहा कि एक बच्चे को परेशान किया जा रहा है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 23, 2023 11:49 पूर्वाह्न

Sanatan Dharma Row
Follow Us
---Advertisement---

Sanatan Dharma Row: दक्षिण भारत के सुपरस्टार अभिनेता और मक्कल नीधि मैय्यम (MNM) के अध्यक्ष कमल हासन ने शुक्रवार को एक बड़ा बयान दिया। कोयंबटूर में पार्टी बैठक को संबोधित करते हुए कमल हासन ने द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) के नेता और तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने उदयनिधि, भारतीय जनता पार्टी और अन्य किसी संगठन का नाम लिए बगैर कहा कि सनातन धर्म (Sanatan Dharma Row) पर की गई टिप्पणी की वजह से एक छोटे बच्चे को घेरा जा रहा है। ऐसे में उन्होंने अप्रत्यक्ष तौर से उदयनिधि के बयान का समर्थन किया।

उदयनिधि को परेशान किया जा रहा है- कमल हासन

कमल हासन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और सरकार में युवा कल्याण मंत्री उदयनिधि का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि उदयनिधि को सनातन धर्म पर की गई टिप्पणी के लिए परेशान किया जा रहा है। मशहूर अभिनेता कमल ने आगे कहा कि सनातन घर्म पर की गई टिप्पणी में कुछ भी नया नहीं है। इससे पहले भी इस पर बोला गया है। कमल हासन ने कहा कि डीएमके के दिवंगत सरंक्षक और एम करुणानिधि जैसे द्रविड़ आंदोलन के कई नेताओं ने इससे पहले अतीत में इस पर बात की है।

कमल हासन ने लिया पेरियार का नाम

कमल हासन ने कहा कि सामाजिक बुराइयों के सुधारवादी नेता पेरियार ईवी रामास्वामी की नाराजगी की सीमा को उनके जीवन से आसानी से समझा जा सकता है। उन्होंने कहा कि उनके जैसे लोगों ने पेरियार की वजह से ही सनातन शब्द को समझा। उन्होंने कहा कि हम लोगों को सनातन के बारे में पेरियार से पता चला। उन्होंने आगे कि पेरियार एक समय में मंदिर में पूजा किया करते थे और माथे पर तिलक लगाते थे।

उदयनिधि ने दिया था ये बयान

गौरतलब है कि 2 सितंबर को एक समारोह में उदयनिधि ने सनातन धर्म को खत्म करने की बात कही थी। उदयनिधि ने सनातन धर्म को डेंगू, मलेरिया और कोरोना जैसी बीमारियों के साथ जोड़ा था। उदयनिधि ने आगे कहा कि कुछ चीजों का विरोध नहीं किया जा सकता है, उन्हें खत्म करना होता है। उन्होंने कहा था कि सनातन धर्म सामाजिक बुराई और समानता के खिलाफ है। इसके बाद इस बयान पर काफी हंगामा हुआ था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026