---Advertisement---

Sanjay Raut ने BJP की तुलना हमास से की, जानें क्यों असम के CM को दी इतिहास पढ़ने की नसीहत

Sanjay Raut: इजराइल और हमास के बीच संघर्ष का असर भारतीय राजनीति पर भी पड़ रहा है। बीते दिनों NCP प्रमुख शरद पवार असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के निशाने पर थे। एक कार्यक्रम के दौरान असम के CM ने कहा था कि शरद पवार युद्ध में हमास का समर्थन करने के लिए सुप्रिया ...

Read more

Avatar of Dinesh Verma

By: Dinesh Verma

Published: अक्टूबर 19, 2023 9:41 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Sanjay Raut: इजराइल और हमास के बीच संघर्ष का असर भारतीय राजनीति पर भी पड़ रहा है। बीते दिनों NCP प्रमुख शरद पवार असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के निशाने पर थे। एक कार्यक्रम के दौरान असम के CM ने कहा था कि शरद पवार युद्ध में हमास का समर्थन करने के लिए सुप्रिया सुले को गाजा भेजें।

हिमंत बिस्वा सरमा के इस बयान पर अब शिव सेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा था कि सरमा ने अब नमक का कारखाना बदल लिया है, इसलिए वह ऐसी बाते कर रहे हैं। इसके साथ ही राउत ने BJP की तुलना आतंकवादी संगठन हमास से कर दी। उन्होंने कहा कि BJP भी हमास की तरह आतंक फैलाती है।

‘हमास से कम नहीं है BJP’

संजय राउत ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री पहले कांग्रेस में हुआ करते थे। यानी उन्होंने कांग्रेस का नमक खाया है। लेकिन, आज नमक का कारखाना बदल गया है। उन्होंने कहा कि वह जिस पार्टी का हिस्सा हैं वह हमास से कम नहीं है। BJP आतंक फैलाने, अपने विरोधियों को खत्म करने, ED-CBI का दुरुपयोग करने के लिए जानी जाती है।

‘पहले इतिहास पढ़ें असम के CM’

उन्होंने कहा कि असम के CM को पहले इतिहास पढ़ना चाहिए, उसके बाद कुछ टिप्पणी करना चाहिए। क्योंकि अगर वे इतिहास पढ़ेंगे तो उन्हें पता चलेगा की फिलिस्तीन और इजरायल के बारे में अटल बिहारी वाजपेयी क्या सोच रखते थे।

पवार ने किया था फिलिस्तीन का समर्थन

बता दें कि हिमंत बिस्वा सरमा का यह बयान शरद पवार के उस बयान के बाद आया था जिसमें उन्होंने कहा था कि हमें फिलिस्तीन का समर्थन करना चाहिए, क्योंकि पूरे क्षेत्र पर इसराइल ने कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा था कि उन्हें उनकी ही जमीन से खदेड़ा जा रहा है। ऐसे में एनसीपी उनका समर्थन करती है।

इसके बाद बीजेपी नेताओं ने शरद पवार पर हमला बोलते हुए कहा था कि उन्होंने आतंकवादी हमले पर भारत के रुख के विपरीत राय व्यक्त की है। BJP नेता देवेंद्र फडनवीस ने भी उनकी आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि शरद पवार को वोट-बैंक की राजनीति को अलग रख देना चाहिए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

कल का मौसम 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 11, 2026

Leave a Comment