---Advertisement---

MK Stalin के लिए बदला मंजर! Actor Vijay, AIADMK और BJP क्या सत्ता वापसी में बनेंगे रोड़ा? Tamil में कैसे पार होगी DMK की नैया?

सीएम MK Stalin के लिए तमिलनाडु में मंजर बदल गया है। 1 मार्च 2025 को अपना 72वां जन्मदिन मना रहे एमके स्टालिन क्या तमिल की सत्ता में वापसी कर पाएंगे? क्या एक्टर विजय, AIADMK और BJP एमके स्टालिन के रास्ते में रोड़ा बनेंगे?

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 1, 2025 11:39 पूर्वाह्न

MK Stalin
Follow Us
---Advertisement---

MK Stalin: चेन्नई में स्थित डीएमके कार्यालय पर आज चहल-पहल के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति है। दरअसल, आज 1 मार्च को सीएम एमके स्टालिन अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। वर्ष 2026 में होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले एमके स्टालिन का ये जन्मदिन खास है। MK Stalin ने परिसीमन और हिंदी भाषा के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने के लिए पूरे राज्यवासियों से खास अपील कर दी है। सीएम स्टालिन की आतुरता ये स्पष्ट करती है कि वे Tamil Nadu की सत्ता में वापसी को लेकर गंभीर हैं। पर सवाल है कि क्या ये आसान होगा? एक्टर विजय, कमल हासन, AIADMK और उभरती BJP क्या आसानी से DMK को सत्ता में लौटने देगी? DMK तमिलनाडु में अपनी नैया पार कराने के लिए क्या स्ट्रैटजी अपनाएगी? इन तमाम सवालों का जवाब खोजने की कोशिश की जाएगी।

Actor Vijay, AIADMK और BJP क्या सीएम MK Stalin की सत्ता वापसी में बनेंगे रोड़ा?

एकक्षत्र राज करने का दौर समाप्त हो चुका है और बिगुल बजा है तमिलनाडु विधानसभा चुनाव का। परिसीमन और हिंदी बनाम तमिल की लड़ाई इसका संकेत दे रही है। सबकी नजरें Tamil Nadu की सत्ता में काबिज एमके स्टालिन पर टिकी हैं। सवाल है कि क्या DMK के लिए सत्ता वापसी आसान होगी? बता दें कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए चक्रव्यूह रचा जा रहा है। एक्टर विजय, कमल हासन, ई-पलानीस्वामी AIADMK और BJP भी मजबूती से चुनावी मैदान में उतरने का मन बना चुकी है। नतीजा क्या होगा ये तो चुनावी परिणाम आने के बाद पता चलेगा, लेकिन ये लगभग तय है कि तमिलनाडु का चुनाव एकतरफा नहीं होगा। सत्ता वापसी के लिए MK Stalin के नेतृत्व में DMK को कड़ी मेहनत करनी होगी। दक्षिण में उभरती बीजेपी, AIADMK, कमल हासन और एक्टर विजय डीएमके को खुला मैदान नहीं देंगे। ऐसे में देखना होगा आगे क्या होता है।

Tamil Nadu में कैसे पार होगी सीएम एमके स्टालिन की नैया?

गौर करने वाली बात है कि डीएमके तमिलनाडु में बीजेपी को केन्द्र रखकर टकराने का मन बना चुकी है। NEP के मुद्दे पर हिंदी बनाम तमिल की लड़ाई को धार देना इसका प्रमुख संकेत है। इसके अलावा सीएम MK Stalin लगातार एक्टर विजय को बीजेपी का सहयोगी बता रहे हैं। कमल हासन और AIADMK पर भी सीएम स्टालिन बराबर से निशाना साध रहे हैं। ऐसे में फिलवक्त ये स्पष्ट नजर आ रहा है कि DMK तमिल के चुनावी मैदान में अकेले उतरेगी। सीएम एमके स्टालिन के नेतृत्व में डीएमके हिंदी बनाम तमिल की लड़ाई को सबसे बड़ा हथियार बनाकर चल रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या डीएमके की ये स्ट्रैटजी कितना सफल हो पाती है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Israel-Iran War

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Iran US Tension

फ़रवरी 28, 2026

Pakistan Afghanistan War

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026