---Advertisement---

Sharad Pawar ने वापस लिया अपना इस्तीफा, बने रहेंगे NCP अध्यक्ष

एनसीपी का नया अध्यक्ष चुनने के लिए शुक्रवार को मुंबई में 16 सदस्यीय कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में पार्टी के शीर्ष नेताओं की कमिटी ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार के इस्तीफे को खारिज कर दिया।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मई 5, 2023 8:57 पूर्वाह्न | Updated: मई 5, 2023 11:28 अपराह्न

Sharad Pawar
Follow Us
---Advertisement---

Sharad Pawar: एनसीपी का नया अध्यक्ष चुनने के लिए शुक्रवार को मुंबई में 16 सदस्यीय कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में पार्टी के शीर्ष नेताओं की कमिटी ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार के इस्तीफे को खारिज कर दिया। राष्ट्रीय महासचिव प्रफुल्ल पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कमिटी शरद पवार के इस्तीफे को नामंजूर करती है। साहेब का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। इसके बाद शरद पवार ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया। पवार ही NCP के अध्यक्ष बने रहेंगे।

नए अध्यक्ष के चयन के लिए बनाई गई थी कमेटी

प्रफुल्ल पटेल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि-‘अपनी राजनीतिक आत्मकथा ‘लोक माजे बठी’ के विमोचन समारोह में शरद पवार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के अपने अप्रत्याशित निर्णय की घोषणा की। हममें से किसी को भी अंदाजा नहीं था। पवार साहब ने नए अध्यक्ष के चयन के लिए एक कमेटी बनाई।

शरद पवार को पार्टी अध्यक्ष के रूप में बने रहना चाहिए

पटेल ने कहा कि इस समिति की बैठक आज संपन्न हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि शरद पवार का इस्तीफा नामंजूर किया जा रहा है। एक सर्वसम्मत अनुरोध है कि पवार को पार्टी अध्यक्ष के रूप में बने रहना चाहिए। यह प्रस्ताव उनसे मुलाकात कर उनके समक्ष रखा जाएगा। इस पर चर्चा कर आगे का फैसला लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: CM Bhagwant Mann बोले- ‘कांग्रेस-अकाली दल के नेता व्यापार में हिस्सा लेते थे, हम पंजाबियों के दुख-दर्द में हिस्सा लेते हैं’

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Leave a Comment