---Advertisement---

Maharashtra Political Crisis: परिवार में कलह पर बोले शरद पवार- सब कुछ ठीक, सुप्रिया ने कहा- ‘वो मेरे भाई, हमेशा करती रहूंगी प्यार’

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में चल रहे पॉलिटिकल ड्रामा पर NCP चीफ शरद पवार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि परिवार में सब कुछ ठीक है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 3, 2023 11:58 पूर्वाह्न

Maharashtra Political Crisis
Follow Us
---Advertisement---

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में रविवार को एक बड़ा पॉलिटिकल ड्रामा देखने को मिला। जब पूर्व NCP (Nationalist Congress Party) नेता अजित पवार ने BJP और एकनाथ शिंदे की सरकार को अपना समर्थन दे दिया। जिसके बाद अजित पवार ने महाराष्ट्र के डिप्टी CM पद की शपथ ली। अजित के इस फैसले ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को दो (NCP) दो भागों में बंट दिया है। महाराष्ट्र में चल रहे इस सियासी उठापटक पर अब NCP चीफ शरद पवार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि परिवार में सब कुछ ठीक है। सभी को अपने फैसले लेने का अधिकार है।

‘परिवार में कोई लड़ाई नहीं’

एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में शरद पवार ने कहा कि परिवार में कोई दिक्कत नहीं है। हम परिवार में राजनीति पर चर्चा नहीं करते। परिवार में सभी को अपने फैसले लेने का अधिकार होता है। ऐसे में अजित ने जो किया वो उनकी मर्जी। लेकिन, परिवार में कलह जैसी कोई बात नहीं है। उन्होंने साफ किया की पार्टी छोड़कर BJP-शिंदे गुट में गए किसी भी विधायक के साथ उनकी कोई बात नहीं हुई है। न ही वे किसी के साथ संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि वे अभी सतारा के लिए रवाना हो रहे हैं, जहां उन्हें एक कार्यक्रम में हिस्सा लेना है।

क्या कानूनी लड़ाई लड़ेगी NCP ?

NCP में हुए विद्रोह और इसके खिलाफ कानूनी लड़ाई पर भी पवार ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल कानूनी सलाह ले रहे हैं। कानूनी लड़ाई को लेकर आगामी रूपरेखा वही तय करेंगे। उन्होंने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम का असर विपक्षी एकजुटता पर नहीं पड़ेगा। विपक्ष एकजुट था और रहेगा। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तमाम विपक्षी दल एक साथ हो रहे हैं। ताकि NDA गठबंधन को चुनौती दी जा सके। लेकिन, महाराष्ट्र में हुए इस पॉलिटिकल ड्रामे ने विपक्ष के लिए खतरे की घंटी बजा दी है।

‘वो मेरे भाई, हमेशा करती रहूंगी प्यार’

NCP में हुए इस बड़े घटनाक्रम पर पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम के बाद मेरे पिता का कद और बढ़ेगा। पार्टी की विश्वसनीयता में इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी हमारी है, जो एक परिवार की तरह है। परिवार में कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि अजित मेरे भाई हैं, मैं उनसे कभी नहीं लड़ सकती। मैं उनसे हमेशा प्यार करती रहूंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026