---Advertisement---

ताकते रह गया Pakistan और अमेरिका में झंडा गाड़ आए Shashi Tharoor! जानें देश वापसी पर ‘ड्रैगन’ का जिक्र कर क्या कहा?

पड़ोसी मुल्क ताकते रह गया और Shashi Tharoor के नेतृत्व वाली डेलिगेशन विदेशी सरजमी पर अपना झंडा गाड़ कर वापस लौट आया है। इस दौरान दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए शशि थरूर ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से हुई मुलाकात का जिक्र किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 10, 2025 5:49 अपराह्न

Shashi Tharoor
Follow Us
---Advertisement---

Shashi Tharoor: दुश्मनों को विदेशी सरजमी पर बेनकाब करने के बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर भारत लौट आए हैं। इस दौरान कांग्रेस सांसद ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति से हुई मुलाकात का जिक्र किया है। सांसद थरूर ने बताया है कि कैसे चीनी राष्ट्रपति से वार्ता के मध्य अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD Vance ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल को अपना पक्ष रखने का मौका दिया था। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ताकता ही रह गया और Shashi Tharoor के नेतृत्व वाला डेलिगेशन विदेश में अपना झंडा गाड़ कर लौट आया है। लगभग दो सप्ताह बाद भारत लौटे शशि थरूर ने दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए कुछ यादगर वाकये साझा किए हैं जिसमें संयुक्त रूप से चीन और पाकिस्तान का जिक्र है।

भारत लौटे Shashi Tharoor ने साझा किया दिलचस्प वाकया!

विदेशी सरजमी पर झंडा गाड़कर भारत लौटे शशि थरूर ने एक दिलचस्प वाकया साझा किया है। Shashi Tharoor ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति से हुई मुलाकात का जिक्र कर कहा कि “जेडी वेंस ने हमें 20-25 मिनट का समय दिया। यह एक व्यस्त दिन था। उन्होंने अभी-अभी चीनी राष्ट्रपति से बात की थी और वे जर्मन चांसलर के साथ बैठक में जाने वाले थे। इसलिए, हम दोनों के बीच में थे। लेकिन हमारी बातचीत बहुत अच्छी रही। हमें लगा कि हमारी इससे बेहतर बैठक नहीं हो सकती थी। हम हर एक बिंदु पर बात करने में सक्षम थे जो हम कहना चाहते थे। मैंने प्रतिनिधिमंडल की ओर से बात की और बदले में हमें बिल्कुल वैसा ही फीडबैक मिला जैसा हम चाहते थे। इसलिए, मुझे लगता है कि हम बहुत खुश हैं।”

पाकिस्तान को बेनकाब कर स्वदेश लौटे शशि थरूर की ब्रीफिंग!

चर्चाओं में रहने वाले कांग्रेस सांसद Shashi Tharoor ने बताया कि “सब बैठक बहुत अच्छी रही। कोलंबिया में, हमारे लिए एक सकारात्मक बात यह थी कि हमने वास्तव में उन्हें उस रुख को बदलने के लिए मजबूर किया। जब ऑपरेशन सिंदूर शुरू हुआ, तो उन्होंने पाकिस्तानी पीड़ितों के लिए संवेदना व्यक्त करते हुए एक बयान जारी किया था। बाद में उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया। यह बयान कुछ हफ़्तों तक रिकॉर्ड पर रहा, लेकिन जैसे ही हमने मुद्दा उठाया, इसे हटा दिया गया। इसलिए, यह सब बहुत अच्छा रहा। मुझे लगता है कि विशेष रूप से, हर जगह सांसदों के साथ, समझ का स्तर बेहतरीन था।”

अपनी यात्रा से जुड़ी ब्रीफिंग साझा करते हुए शशि थरूर ने कहा कि “हम इस बात से बहुत खुश थे कि जिस तरह से हम पाँच देशों में गए थे, वहाँ हमारा स्वागत किया गया। हमें लगा कि हमें हर जगह अच्छे परिणाम मिले। उच्च गुणवत्ता वाली बैठकें, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति, हर जगह बहुत वरिष्ठ वार्ताकार। साथ ही, हमारी स्थिति के बारे में पूरी समझ थी, कि पहलगाम से यह सब क्यों शुरू हुआ, हमारी प्रतिक्रिया क्या होनी चाहिए। हमने जिन लोगों से बात की, उनमें से कई ने हमारी प्रतिक्रिया में दिखाए गए संयम के लिए सम्मान व्यक्त किया। इसलिए, मैं कहूँगा कि हम इस स्थिति से बहुत अच्छी तरह से बाहर आए हैं।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026