---Advertisement---

‘पहलगाम आतंकी हमले के आरोपी BJP में..,’ विरोध करते-करते क्या फिसल गई Sanjay Raut की जुबान? PM Modi को भी ले लिया आड़े हाथ

केन्द्र पर तीखा हमला बोलते हुए शिवसेना (UBT) सांसद Sanjay Raut ने बड़ी बात कह दी है। संजय राउत ने पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए ऐसी बात कह दी है जिसके बाद सुर्खियों का बाजार गर्म हो गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 30, 2025 4:09 अपराह्न

Sanjay Raut
Follow Us
---Advertisement---

Sanjay Raut: विरोध करते-करते शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने ऐसी बात कह दी है जिसके बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े सवाल पर आरोपियों का जिक्र करते हुए संजय राउत ने केन्द्र की सत्तारुढ़ दल को निशाने पर लिया है। राज्यसभा सांसद व पार्टी के प्रवक्ता संजय राउत ने ये तक कह दिया कि एक दिन भाजपा कार्यालय से एक प्रेस नोट मिल सकता है जिसमें कहा जाएगा कि वे छह लोग (पहलगाम आतंकी हमले के आरोपी) भाजपा में शामिल हो गए हैं। बीजेपी का विरोध करते-करते Sanjay Raut ने ऐसी बात कह दी है जिसके बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। ये स्पष्ट है कि शिवसेना सांसद की ये टिप्पणी जुबान फिसलने के कारण नहीं, बल्कि तंज भरे अंदाज में की गई है।

शिवसेना सांसद Sanjay Raut ने बीजेपी पर साधा निशाना

मुंबई में मीडिया से बात करते हुए संजय राउत ने केन्द्र की सत्तारुढ़ दल बीजेपी को निशाने पर लिया है। पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े आरोपियों के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब शिवसेना सांसद ने कटाक्ष भरे अंदाज में किया है। Sanjay Raut ने कहा है कि “पहलगाम आतंकी हमले के छह आतंकवादियों को इसलिए नहीं पकड़ा जा रहा है क्योंकि एक दिन आपको (मीडिया) भाजपा कार्यालय से एक प्रेस नोट मिल सकता है। जिसमें कहा जाएगा कि वे छह लोग (पहलगाम हमले के आरोपी) भाजपा में शामिल हो गए हैं।” संजय राउत का ये बयान मोदी सरकार पर किए गए एक कटाक्ष के समान है जिसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर संजय राउत ने पीएम मोदी को भी लपेटा!

शिवसेना सांसद यहीं नहीं रुके। उन्होंने लगे हाथों ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र कर दिया। Sanjay Raut ने पीएम मोदी को इंगित करते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री हर राज्य में जाकर ऑपरेशन सिंदूर पर राजनीति करने में लगे हैं। यह ऑपरेशन हमारी वायु, थल और जल सेना ने पूरा किया है, लेकिन इसका श्रेय लेने की होड़ नेताओं में लगी हुई है। इसमें सबसे आगे खुद पीएम मोदी हैं।” संजय राउत ने आगे कहा कि “पीएम मोदी और बीजेपी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का राजनीतिरण कर रहे हैं और भारतीय सेना और हमारे सैनिकों का श्रेय अपनी पार्टी को दे रहे हैं।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026