Snowfall Alert 25 Feb 2026: पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक, कुदरत का कहर लगातार जारी है। फरवरी का महीना खत्म होने को है, लेकिन कई जगहों पर विभाग ने बारिश, बर्फबारी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है। मैदानी इलाकों की बात करें तो कई जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाएं चल सकती है, जिससे दिल्लीवासियों की परेशानी बढ़ने की उम्मीद है। पहाड़ों पर मौसम एक बार फिर खराब होने जा रहा है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में मौसम का मिजाज क्या रहने वाला है?
उत्तराखंड, हिमाचल मे भयंकर बर्फबारी का अलर्ट
विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के यमुनोत्री, गंंगोत्री, रूद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, केदारनाथ, बद्रीनाथ ने भयंकर बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही इस दौरान लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। साथ ही उत्तराखंड में 26 फरवरी और 27 फरवरी को बारिश की पूरी संभावना है।
उत्तर काशी, पिथौरागढ़ा और पौड़ी गढ़वाल शामिल हैं। इस बारिश से कई शहरों में तापमान में कमी आएगी। वहीं अगर हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां भी विभाग ने बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है।
आईएमडी के मुताबिक मनाली, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन जिले हैं। बारिश की वजह से सुबह में ठंड में इजाफा देखने को मिल सकता है। अगर जम्मू कश्मीर की बात करें तो पुलवामा, कुपवाड़ा, श्रीनगर, बड़गाम और बारामूला में बर्फबारी की संभावना है। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकेगी।
इन इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी – Snowfall Alert 25 Feb 2026
विभाग के मुताबिक पंजाब और ओडिशा के कुछ इलाकों में 25 फरवरी तक सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में घना से बेहद घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। तो वहीं ; हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में घना कोहरा 50-199 रहने की उम्मीद है। इसके अलावा 13 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट है। जिन जिलों में घने कोहरे परेशान करेगी उनमें यूपी के बरेली, अलीगढ़, आगरा, कानपुर शामिल हैं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर और शिमला में कोहरे परेशान करने वाले हैं।
