DNP India Hindi

Sonia Gandhi: सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुईं सोनिया गांधी, डाक्टर्स ने दी ये जानकारी

Sonia Gandhi

Sonia Gandhi

Sonia Gandhi: कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व रायबरेली से सांसद श्रीमति सोनिया गांधी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के कारण दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों की माने तो सोनिया को चेस्ट में इंफेक्शन की दिक्कत है। हालाकि इस संबंध में कोई पुष्टि नहीं हुई है। डाक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी में लगी हुई है और उनकी तबीयत का ख्याल रखा जा रहा है।

सर गंगाराम अस्पताल ने इस संबंध में एक अपडेट जारी किया है जिसके तहत कहा गया है कि सोनिया अपने रुटिन चेकअप के लिए अस्पताल पहुंची हैं। अस्पताल की ओर से यह भी कहा गया है कि सोनिया गांधी को ये समस्या लंबे समय से है और वो अक्सर इस संबंध में जांच कराने अस्पताल आया करती हैं। अस्पताल ने अपने बयान में कहा है कि डाक्टर्स की टीम उनके स्वास्थ्य का ध्यान रख रही है और इस संबंध में चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version