---Advertisement---

Stock Market Today: Operation Sindoor के बाद भारतीय शेयर बाजार पर कितना पड़ेगा असर! बाजार खुलने से पहले निवेशक इन चीजों को न करें इग्नोर

Stock Market Today: निवेशकों के मन में सवाल उठ रहा है कि पाकिस्तान पर हमले के बाद आज भारतीय शेयर बाजार का क्या रूख रहने वाला है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 7, 2025 8:53 पूर्वाह्न

Stock Market Today
Follow Us
---Advertisement---

Stock Market Today: आखिरकार भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया, बता दें कि भारत ने Operation Sindoor के तहत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानि पीओके में कई आतंकी ठिकानों को पूरी तरह से तबाह कर दिया, जिसमे दर्जनों आतंकी मारे जाने की खबर है। इस हमले के बाद पाकिस्तान पूरी तरह से घरबाया हुआ है, इसी बीच निवेशकों के मन में सवाल उठ रहा है कि आज भारतीय शेयर बाजार का क्या रूख रहने वाला है। चलिए आपको बताते है Stock Market Today को लेकर एक-एक जानकारी।

Operation Sindoor के बाद भारतीय शेयर बाजार पर कितना पड़ेगा असर?

बता दें कि Operation Sindoor के बाद कई एक्सपर्ट का मानना है कि आज भारतीय Stock Market Today की शुरूआत धीमी हो सकती है, हालांकि यह कुछ समय के लिए हो सकता है क्योंकि भारत को कई देशों पर पूरा सपोर्ट मिल रहा है, चाहे वह अमेरिका हो या इजरायल या फिर अन्य कोई देश सब भारत का समर्थन कर रहे है। वहीं एक्सपर्ट का यह भी मानना है कि भारतीय सेना द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद शेयर मार्केट में तेजी आ सकती है, जिससे निवेशकों को मुनाफा होने की उम्मीद है। हालांकि इसे लेकर शेयर मार्केट के खुलने का इंतजार करना होगा इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकती है।

बाजार खुलने से पहले निवेशक इन चीजों का न करें इग्नोर – Stock Market Today

मालूम हो कि अब से कुछ मिनटों बाद ही शेयर बाजार खुल जाएगा, वहीं अगर निवेशक किसी में शेयर में निवेश करने की सोच रहे है तो उन्हें अभी थोड़ा से इंतजार करना चाहिए, ताकि एक बार बाजार का ट्रेंड पता चल जाएं की आखिर Operation Sindoor का Stock Market Today पर कितना असर पड़ने वाला है। इसके अलावा एक्सपर्टस का यह भी कहना है कि अगर पिछले मामलों को देखा जाए तो लॉन्ग टर्म निवेशकों को घबराने की जरूरत नहीं, बल्कि सोच समझ कर कदम उठाने का समय है। यानि यह साफ है कि अगर बाजार में गिरावट दर्ज की भी जाती है तो भी उन्हें घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026