---Advertisement---

Stock Market Today: अंतिम दिन की शानदार शुरुआत, Sensex में 700 और Nifty में 200 से ज्यादा अंकों का उछाल

Stock Market Today: वित्त वर्ष के अंतिम दिन की शुरुआत शानदार रही। मार्केट खुलते ही सेंसेक्स 675 अंक उछल गया।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 31, 2023 9:59 पूर्वाह्न

Stock Market Today
Follow Us
---Advertisement---

Stock Market Today: वित्त वर्ष के अंतिम दिन की शुरुआत शानदार रही। मार्केट खुलते ही सेंसेक्स 675 अंक उछल गया। उम्मीद जताई जा रही है कि आज का दिन बाजार के लिए बढ़िया रह सकता है। बता दें, शेयर मार्केट में सप्ताह के अंतिम दिन आज शुक्रवार को सेंसेक्स 58622 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी 17261 पर कारोबार कर रहा है। दोनों ही सूचकांक में एक फीसदी से ज्यादा की तेजी चल रही है।

NSE और BSE का हाल (Stock Market Today:)

NSE (National Stock Exchange) में 41 शेयरों में आज तेजी देखी जा रही है। वहीं, BSE (Bombay Stock Exchange) में 2512 शेयरों में कारोबार हो रहा है। बीएसई के 1943 शेयरों में तेजी देखी जा रही है जबकि 455 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। वहीं, 115 शेयरों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है।

सेंसेक्स में 128 शेयरों में अपर सर्किट

वहीं, आज सेंसेक्स में 128 शेयरों में अपर सर्किट लग चुका है और 77 शेयरों में लोवर सर्किट लग चुका है। अभी की बात करें तो Sensex में 714 अंकों की तेजी देखी जा रही है। जबकि निफ्टी (Nifty) में भी 200 अंकों का उछाल देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Gold-Silver Rates Today: सोने के दाम स्थिर, चांदी की कीमतों में उछाल…जानिए क्या हैं लेटेस्ट रेट्स

गुरुवार को बंद थे बाजार

गौर हो कि रामनवमी त्योहार के कारण गुरुवार को बाजार बंद थे। कल कोई कारोबार नहीं हुआ था। इससे पहले बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) 57,960.09 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) 17,080.70 अंक पर बंद हुआ था।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network/Website/Writer के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network/Website/Writer उत्तरदायी नहीं होगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026