---Advertisement---

आधिकारिक साइट के साथ डिजीलॉकर भी विकल्प! छात्र ऐसे चेक कर सकते हैं Karnataka SSLC Result 2026; झटपट स्क्रीन पर दिखेगा नतीजा

Karnataka SSLC Result 2026 आज दोपहर 12 बजे जारी होगा। इस दौरान छात्र डिजीलॉकर या आधिकारिक साइट की मदद से परीक्षा परिणाम आसानी से चेक कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 23, 2026 11:40 पूर्वाह्न

Karnataka SSLC Result 2026
Follow Us
---Advertisement---

Karnataka SSLC Result 2026: लाखों की संख्या में ऐसे छात्र जो कर्नाटक बोर्ड कक्षा 10वीं का परीक्षा देकर नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। उनके इंतजार पर आज विराम लगने वाला है। कर्नाटक स्कूल एग्जामिनेशन एंड असेसमेंट बोर्ड की ओर से आज दोपहर 12 बजे एसएसएलसी के नतीजे घोषित किए जाएंगे। छात्र कर्नाटक एसएसएलसी रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए आधिकारिक साइट या डिजीलॉकर की मदद ले सकते हैं। हम आपको एक आसान सी प्रक्रिया भी बता रहे हैं जिसकी मदद से एसएसएलसी परिणाम झटपट कंप्यूटर या मोबाइल की स्क्रीन पर नजर आएगा।

छात्र ऐसे चेक कर सकते हैं Karnataka SSLC Result 2026

कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम चेक करने के कई तरीके हैं। हम आपको सबसे आसान तरीके के बारे में बताने की कोशिश करते हैं।

छात्रों का इंतजार दोपहर 12 बजे नतीजों की घोषणा के साथ खत्म होगा। इस दौरान सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक साइट kseab.karnataka.gov.in पर जाना हो। इसके बाद स्क्रीन पर नजर आ रहे Karnatka SSLC Result 2026 लिंक को चुनें। तत्पश्चात रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें। ऐसा करते ही नतीजा आपकी स्क्रीन पर नजर आएगा। छात्र चाहें तो digiolcker.gov.in की मदद से भी कर्नाटक एसएसएलसी रिजल्ट 2026 चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने माता पिता का नाम, रोल नंबर, स्कूल का नाम, स्कूल कोड भी दर्ज करना पड़ सकता है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित होंगे नतीजे

दोपहर 12 बजे कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली है। इसके माध्यम से कर्नाटक एसएसएलसी परीक्षा के परिणाम जारी होंगे। फिर नतीजे ऑनलाइन होकर साइट पर अपडेट होंगे जहां से छात्र आसानी से चेक कर सकते हैं। 10वीं में पास होने वाले छात्रों को आगे 11वीं में दाखिला लेने का मौका मिलेगा। पर्सेंटेज के आधार पर छात्रों को स्ट्रीम दिया जाएगा ताकि वे अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख सकें। सनद रहे कि एसएसएलसी परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक होने चाहिए।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Humayun Kabir

अप्रैल 23, 2026

Nashik News

अप्रैल 23, 2026

India-Iran-Relation

अप्रैल 23, 2026

Viral Video

अप्रैल 23, 2026

UP Board Class 10th 12th Result 2026

अप्रैल 23, 2026

Delhi-Rape-Murder-Case

अप्रैल 23, 2026