---Advertisement---

SAD-BJP Alliance की अटकलों पर लगा विराम, सुखबीर बादल बोले- ‘गठबंधन का सवाल ही नहीं उठता’

SAD-BJP Alliance की अटकलों पर सुखबीर बादल ने विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि जब हमारा गठबंधन BSP के साथ है, तो BJP का सवाल ही नहीं उठता।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 6, 2023 3:44 अपराह्न

Sukhbir Singh Badal
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: देशभर की राजनीति में इन दिनों काफी उथल-पुथल मची हुई है। महाराष्ट्र, पंजाब, बिहार, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में हर तरफ चुनाव से पहले गठबंधन की अटकलें तेज हो गई है। इसी बीच पंजाब में भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के बीच ‘गठबंधन की अटकलों पर विराम लग गया है। SAD (Shiromani Akali Dal) प्रमुख खबीर सिंह बादल ने BJP के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की बात को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि जब पंजाब में हमारा गठबंधन BSP से है, तो BJP के साथ जाने का सवाल ही नहीं उठता।

SAD की बैठक में रूटीन मुद्दों पर चर्चा

दरअसस, आज (6 जून, गुरुवार) शिरोमणि अकाली दल ने पार्टी नेताओं की एक बैठक बुलाई थी। जिसमें पार्टी के कई बडे़ नेता शामिल हुए। बैठक को लेकर जब उनसे सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि ये एक रूटीन बैठक थी। जिसमें पार्टी के मुद्दों और आगामी रणनीति पर चर्चा हुई है। इस दौरान जब उनसे BJP के साथ गठबंधन को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसे खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि ये सब मीडिया की बातें हैं। राज्य में BSP के अलावा हमरा कोई दूसरा साधी नहीं है।

गठबंधन पर क्या बोले BJP अध्यक्ष जाखड़ ?

सुखबीर सिंह बादल की प्रतिक्रिया के बाद ये सवाल पंजाब भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील जाखड़ से भी पूछ गया है। हालांकि, उन्होंने गठबंधन की खबरों का खारिज तो नहीं किया, पर ये जरूर कहा कि गठबंधन पर जो भी फैसला होगा, वो हाईकमान ही करेगा। उन्होंने कहा कि BJP खुद को मजबूत करने में जुटी हुई है। पंजाब में पार्टी धीरे-धीरे खुद को स्थापित कर रही है ताकि खुद को एकमात्र विकल्प के रूप में स्थापित किया जा सके। उन्होंने कहा कि जल्द वो दिन आएगा, जब पंजाब में BJP को किसी गठबंधन की जरूरत नहीं पड़ेगी।

गठबंधन की खबरों पर वड़िंग ने साधा था निशाना

बता दें कि SAD-BJP Alliance की खबरों पर पहले पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने निशाना साधा था। उन्होंने दोनों पार्टियों पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि दोनों पार्टियां एक दूसरे से अलग होने का नाटक रही हैं। जब चुनाव आएगा तो ये दोनों एक हो जाएंगी। इनका गठबंधन पहले से ही तय था। बता दें कि पंजाब में BJP ने कई बार SAD के साथ मिलकर चुनाव लड़ा है। लेकिन, किसान आंदोलन के दौरान दोनों पार्टियां अगल हो गईं थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026