---Advertisement---

चुनावी शोरगुल के बीच Tejashwi Yadav ने कतरे Pappu Yadav के पर! विरोधियों को ठेंगा दिखाकर खुद को बताया CM फेस, क्या करेगी Congress?

सियासी शोरगुल के बीच लालू यादव के उत्तराधिकारी Tejashwi Yadav ने खुद को महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा बताया है। तेजस्वी यादव ने एक सधी चाल से पप्पू यादव समेत अन्य तमाम विरोधियों को किनारे लगा दिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 1, 2025 4:38 अपराह्न

Tejashwi Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Tejashwi Yadav: बुद्ध की धरती कही जाने वाली बिहार में सियासी शोरगुल तेज है। एक ओर NDA है जो लगभग ये सहमति बना चुकी है कि बिहार चुनाव नीतीश कुमार के ही नेतृत्व में लड़ा जाएगा। दूसरी ओर महागठबंधन है जिसमें कुछ नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व को लेकर असहज लग रहे हैं। निर्दलीय सांसद पप्पू यादव का नाम उनमें से एक है। हालांकि, Tejashwi Yadav ने इसी चुनावी शोरगुल के बीच पप्पू यादव के पर कतरते हुए खुद को मुख्यमंत्री का चेहरा बताया है। तमाम विरोधियों को ठेंगा दिखाते हुए लालू यादव के छोटे सुपुत्र तेजस्वी ने ऐलान किया है कि इंडिया गठबंधन की ओर से वही मुख्यमंत्री का चेहरा हैं। तेजस्वी यादव का ये ऐलान जहां बिहार पॉलिटिक्स में चर्चा बटोर रहा है। वहीं Pappu Yadav की चुनौतियां बढ़ती नजर आ रही हैं। सवाल कांग्रेस के हिस्से में भी है कि आगे ये पार्टी क्या करेगी।

विरोधियों को ठेंगा दिखाकर Tejashwi Yadav ने खुद को बताया CM फेस!

तमाम चर्चाओं पर विराम लगाते हुए तेजस्वी यादव ने खुद को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर दिया है। अब ये स्पष्ट है कि आधिकारिक रूप से लड़ाई नीतीश कुमार बनाम तेजस्वी यादव की होनी है। इसमें प्रशांत किशोर, असदुद्दीन ओवैसी तीसरा मोर्चा के रूप में सामने आ सकते हैं। Tejashwi Yadav ने साफ तौर पर कहा कि “बिहार में मैं ही हूं मुख्यमंत्री का चेहरा। इसे लेकर इंडिया गठबंधन में सहमति बन गई है। बिहार में हमारी सरकार बनने वाली है। सरकार बनी तो हम राज्य को स्कॉटलैंड बना देंगे और बिहार में जाति धर्म की राजनीति नहीं होने देंगे।” Tejashwi Yadav के इस ऐलान से स्पष्ट है कि उन्होंने महागठबंधन के भीतर रोड़ा बन रहे अपने तमाम विरोधियों को ठेंगा दिखाते हुए अपनी वाली कर ली है। अब ये तय है कि Congress महागठबंधन में छोटे भाई की भूमिका निभाते हुए उन्हीं की रणनीति पर आगे बढ़ेगी।

तेजस्वी यादव ने कतर दिए सांसद Pappu Yadav के पर!

कुछ ही दिन तो हुए जब सांसद पप्पू यादव कांग्रेस को बिहार चुनाव में कम से कम 90 सीटों पर लड़ने का मंत्र दे रहे थे। Pappu Yadav कई बार तेजस्वी यादव को नेतृत्वकर्ता मानने से भी इंकार कर चुके हैं। उनका साफ कहना था कि बिहार में कांग्रेस बड़े भाई की भूमिका में रहेगी। ऐसे में Tejashwi Yadav ने मौके पर चौका जड़ते हुए ना सिर्फ इंडिया गठबंधन में अपने नाम पर सहमति बनवा ली है, बल्कि पप्पू यादव को भी झटका दे दिया है। अब ऐसी स्थिति हो गई है कि यदि महागठबंधन का हिस्सा बना रहना है, तो Pappu Yadav, कन्हैया कुमार समेत अन्य तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में ही प्रचार-प्रसार करना होगा। तेजस्वी यादव ने एक सधी चाल चलते हुए पूरे कांग्रेस खेमा को बैकफुट पर ला दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि Congress आगे क्या स्टैंड लेती है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Muskan Sahil Case

अक्टूबर 14, 2026

Punjab News

अक्टूबर 14, 2026

Viral Video

अक्टूबर 14, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 14, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 14, 2026

Bihar Boat Tragedy

अक्टूबर 14, 2026