---Advertisement---

तेलंगाना में BRS ने जारी किया मैनिफेस्टो, 2 BHK घर-बीमा और इन योजनाओं को जानकर जनता खुशी से झूम रही

Telangana Assembly Election 2023: तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर वर्तमान सत्तारुढ़ दल भारतीय राष्ट्र समिति (BRS) ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। इसके तहत राज्य के लोगों को कई तरह के लोक-लुभावने ऑफर दिए गए हैं।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: अक्टूबर 15, 2023 10:58 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Telangana Assembly Election 2023: तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर वर्तमान सत्तारुढ़ दल भारतीय राष्ट्र समिति (BRS) ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। इसके तहत राज्य के लोगों को कई तरह के लोक-लुभावने ऑफर दिए गए हैं। इसमें आसरा पेंशन के अलावा, 2 BHK घर, 400 रुपये में एलपीजी सिलेंडर, हर घर के लिए बीमा व सफेद राशन कार्ड वालों को अलग से प्रावधान दिया गया है।

घोषणापत्र जारी करते वक्त सूबे के मुख्यमंत्री व भारतीय राष्ट्र समिति के अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव ने कहा कि ये जनता के विकास में अहम योगदान निभाएगा। वहीं इसके अलावा ये भी ऐलान किया गया कि अगर पार्टी सरकार बनाकर सत्ता में वापसी करती है तो सभी जुनियर कॉलेजों को आवासीय कॉलेज में तब्दील किया जाएगा।

घोषणापत्र की अहम बातें

भारतीय राष्ट्र समिति के अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव ने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया है। इसमें कई महत्चवपूर्ण बातों का ख्याल रखा गया है। इसके तहत कहा गया है कि अगर बीआरएस सरकार में वापसी करती है तो प्रदेश की जनता को 2 BHK घर के साथ 400 रुपये में एलपीजी सिलेंडर भी उपलब्ध कराएगी। वहीं इसके अलावा राज्य में मिलने वाले आसरा पेंशन की राशि को बढ़ाकर 2000 से 3000 रुपये किया जाएगा। इसके साथ ही ये भी कहा गया है कि धीरे-धीरे पांच वर्षों में चरणबद्ध तरीके से इसे 5016 रुपये तक ले जाया जाएगा।

गृह लक्ष्मी योजना को लेकर बड़ा ऐलान

बीआरएस चीफ के चंद्रशेखर राव ने राज्य में गृह लक्ष्मी योजना को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। इसके तहत हैदराबाद में 1 लाख 2BHK घर बनाए जाने की बात कही गई है। घोषणापत्र की माने तो जिन लोगों के पास जमीन नहीं है उन्हें चिन्हित कर गृह लक्ष्मी योजना के तहत 2BHK घर उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं इसके अलावा आर्थिक रूप से पिछड़े छात्रों के लिए 119 आवासीय विद्यालय बनवाने का ऐलान किया गया है।

5 लाख रुपये बीमा देने का ऐलान

तेलंगाना में घोषणापत्र जारी करने के दौरान सीएम के चंद्रशेखर राव ने हर घर के लिए बीमा देने का ऐलान किया है। इसके तहत केसीआर भीम प्रथा इंतिकी धीमा योजना से सभी बीपीएल कार्ड धारकों के लिए 5 लाख रुपये का बीमा योजना देने की बात कही गई है। दावा किया जा रहा है कि इससे 93 लाख परिवारों को कवर किया जा सकेगा। बता दें कि इसका भुगतान सरकार एलआईसी के माध्यम से करेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Leave a Comment