---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के Governor की केंद्र को सलाह, कहा- ‘नहीं सुधर रहा पाकिस्तान, एक और सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत’

Punjab News: पंजाब के Governor बनवारी लाल पुरोहित ने केंद्र सरकार को पाकिस्तान पर एक और सर्जिकल स्ट्राइक करने की सलाह दी है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 9, 2023 2:31 अपराह्न

Punjab Governer
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आर्थिक कंगाली की कगार पर खड़े पाकिस्तान को इस वस्त जहां अपनी आर्थिकी को मजबूत करने पर काम करना चाहिए, तो वहीं पाकिस्तान भारत के खिलाफ साजिशें रच रहा है। एक तरफ पाकिस्तान जम्मू कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों को लगातार बढ़ावा दे रहा है, तो दूसरी तरफ पाकिस्तान से लगते सीमावर्ती क्षेत्रों में नशे की तस्करी में भी पाकिस्तान का ही हाथ है।

पंजाब के Governor ने केंद्र को दी सलाह

पाकिस्तान के साथ लगते पंजाब में भी नशा युवाओं को खोखला कर रहा है। बीते दिनों ही BSF ने रूटीन गश्त के दौरान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया था। जिस पर ड्रग्स के कई पैकेट्स लदे हुए थे। इस घटना के बाद पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित काफी गुस्सा हुए और उन्होंने केंद्र सरकार को पाकिस्तान पर एक और सर्जिकल स्ट्राइक करने की नसीहत दी।

ये भी पढ़ें: बिल्कुल सादे अंदाज में हुई वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman की बेटी की शादी, न कोई VIP, न राजनीतिक चेहरे बुलाए

युवाओं को नशे का आदी बना रहा पाकिस्तान

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पंजाब का युवा नशे की चपेट में है, इस बात से सब वाकिफ हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इनडायरेक्ट वार कर रहा है। आमने-सामने की लड़ाई पाकिस्तान के बस की बात नहीं है। उन्होंने पाकिस्तान पर आरोप लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान हमारे युवाओं को नशे का आदि बनाना चाहता है। मुझे जानकारी मिली है कि अब नशा स्कूलों तक पहुंच गया है और बच्चे इसके लिए अपने ही घरों पर चोरियां कर रहे हैं।

‘पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत’

उन्होंने कहा कि जब कोई गलती करता है तो उसे एक बार समझाया जाता है। लेकिन, जब कोई बार-बार गलती करे तो फिर उसकी क्लास ली जाती है। पाकिस्तान के साथ भी ऐसा ही करना चाहिए। बार-बार समझाने के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार को पाकिस्तान पर एक और सर्जिकल स्ट्राइक करनी चाहिए, ताकि उसकी अकल ठिकाने आ जाए।

इसे भी पढ़ेंः Amarnath Yatra 2023 पर आतंकी हमले का खुफिया अलर्ट जारी, एजेंसियों ने ISI के इस प्लान को किया डिकोड

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026