---Advertisement---

भव्य शादी के पांच महीने बाद Twisha Sharma की दर्दनाक मौत! वकील पति के रसूख को देख परिजनों का आरोप, क्या फिर होगा पोस्टमॉर्टम?

पांच माह पूर्व समर्थ सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधी Twisha Sharma की दुखद मौत के बाद नोएडा से भोपाल तक हलचल तेज है। मृतका ट्विशा शर्मा के परिजनों ने उनके पति के रसूख को देखते हुए चिंताएं व्यक्त की हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 18, 2026 1:15 अपराह्न

Twisha Sharma
Follow Us
---Advertisement---

Twisha Sharma: भोपाल से आई एक दुखद खबर ने देशवासियों को झकझोर कर रख दिया है। यहां बात ट्विशा शर्मा की मौत के संदर्भ में हो रही है। पांच माह पूर्व भव्य आयोजन के साथ परिणय सूत्र के बंधन में बंधी ट्विशा का शव 12 मई को भोपाल से बरामद हुआ। मृतिका यूपी के नोएडा की रहने वाली थी, जिसकी शादी भोपाल के कटारा हिल्स निवासी समर्थ सिंह से हुई थी।

समर्थ सिंह पेशे से वकील हैं और उनके पिता गिरिबाला सिंह सेवानिवृत्त न्यायाधीश हैं। शादी के पांच माह बाद ट्विशा सिंह की मौत के बाद मृतका के परिजनों ने समर्थ के परिवार का रसूख देख कई आरोप लगाए हैं। सवाल उठ रहे हैं कि क्या परिजनों की मांग के मुताबिक ट्विशा का पुन: पोस्टमॉर्टम होगा? आइए इस सवाल का जवाब ढूंढ़ने की कोशिश करते हैं।

वकील पति के रसूख को देख परिजनों का गंभीर आरोप!

मृतका ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह भोपाल के चर्चित वकील हैं। उनके पिता रिटायर्ड जज हैं जो परिवार के रसूख को दर्शाता है। यही वजह है कि शादी के पांच माह बाद 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स से ट्विशा शर्मा का शव बरामद होने के बाद मृतका के परिजन गंभीर हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए न्यायिक प्रक्रिया को कटघरे में खड़ा किया है।

परिजनों का कहना है कि समर्थ के परिवार के कई लोग शासन-प्रशासन और न्यायपालिका का हिस्सा हैं। ऐसे में उन्हें न्याय कैसे मिलेगा? कौन इस प्रभावशाली परिवार के खिलाफ खड़ा होगा? इन सवालों को लेकर सनसनी मची है और तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

क्या फिर होगा Twisha Sharma का पोस्टमॉर्टम?

इस सवाल का अभी पुख्ता रूप से कुछ जवाब नहीं मिल सका है। दरअसल, 12 मई को ट्विशा शर्मा का शव बरामद होने के बाद भोपाल के एक राजकीय अस्पताल में पोस्टमॉर्टम हुआ। हालांकि, ट्विशा के परिजन समर्थ सिंह के रसूख को देखते हुए पोस्टमॉर्टम पर अविश्वास जता रहे हैं।

परिजनों की मांग है कि ट्विशा शर्मा का पोस्टमॉर्टम पुन: दिल्ली एम्स में किया जाए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। इसके अलावा परिवार मामले की सुनवाई मध्य प्रदेश से इतर किसी अन्य राज्य में कराने की मांग कर रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस प्रकरण में आगे क्या होता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 66

अक्टूबर 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Shashi Tharoor

अक्टूबर 12, 2026