---Advertisement---

लोको पायलट की सूझबूझ से Vande Bharat ट्रेन के साथ हादसा टला, ऐसे बची सैकड़ों यात्रियों की जान, देखें Video

Vande Bharat: राजस्थान में उदयपुर-जयपुर वंदे भारत ट्रेन सोमवार को बड़ा हादसे का शिकार होने से बच गई। दरअसल, उदयपुर से निकलकर चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार स्टेशन से आगे ट्रैक पर किसी ने बड़े-बड़े पत्थर रख दिए थे। लेकिन, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। फिलहाल रेलवे पुलिस बल चित्तौड़गढ़ मामले ...

Read more

Avatar of Dinesh Verma

By: Dinesh Verma

Published: अक्टूबर 2, 2023 1:11 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat: राजस्थान में उदयपुर-जयपुर वंदे भारत ट्रेन सोमवार को बड़ा हादसे का शिकार होने से बच गई। दरअसल, उदयपुर से निकलकर चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार स्टेशन से आगे ट्रैक पर किसी ने बड़े-बड़े पत्थर रख दिए थे। लेकिन, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। फिलहाल रेलवे पुलिस बल चित्तौड़गढ़ मामले की गहन जांच कर रही है।

लोको पायलट की सूझबूझ से टला हादसा

जानकारी के मुताबिक, ट्रेन सुबह उदयपुर से रवाना होकर चित्तौड़गढ़ जिले में पहुंची। जैसे ही गाड़ी चित्तौड़गढ़ के गंगरार स्टेशन से आगे निकली तो ड्राइवर ने देखा की ट्रैक पर किसी ने ढेर सारे पत्थर रखे हैं। जिसके बाद सोनियाना स्टेशन से पहले ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। वंदे भारत को बिना स्टेशन के रुकता देख हर कोई हैरान रह गया। इसके बाद ड्राइवर और चालक दल नीचे उतरे और ट्रैक से सारे पत्थर हटाए।

इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में 20 मीटर के दायरे में ट्रैक पर तीन से चार स्थानों पर पत्थर रखे हुए दिखाई दे रहे हैं। यहीं नहीं पटरियों को जोड़ने वाली कील भी ट्रैक भी रखी गई थी। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है की ये जानबूझकर किया गया था, ताकि वंदे भारत पटरी से उतारे और एक बड़ा हादसा हो सके।

रेलवे पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

मामला सार्वजनिक होने के बाद से ही इस साजिश को लेकर चर्चा शुरू हो गई है और इसका एक कनेक्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सांवलिया जी में हुई सभा से भी जोड़ा जा रहा है। क्योंकि जिस जगह ये पत्थर रखे हुए थे, वहां ट्रेन सुबह 9:55 बजे पहुंची थी। इसके कुछ ही देर बाद सांवलिया जी में PM Modi की सभा शुरू होने वाली थी। मामला सामने आने के बाद रेलवे पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 28, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Leave a Comment