---Advertisement---

‘मायावती का गला घोंटने का समय आ गया’, कांग्रेस नेता Udit Raj के बिगड़े बोल, भड़के आकाश आनंद ने UP पुलिस को दिया 24 घंटे का वक्त

Udit Raj: आकाश आनंद ने उत्तर प्रदेश पुलिस से 24 घंटे के अंदर उदित राज को गिरफ्तार करने की अपील की है। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी के नेताओं ने डॉ. उदित राज पर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है और योगी सरकार की पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: फ़रवरी 18, 2025 8:57 पूर्वाह्न

Udit Raj Mayawati Controversy
Follow Us
---Advertisement---

Udit Raj: कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद डॉ. उदित राज के एक विवादित बयान ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में भूचाल ला दिया है। मायावती के भतीजे और बीएसपी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद कांग्रेस नेता उदित राज द्वारा अपनी बुआ Mayawati के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणी से नाराज हैं। आकाश आनंद ने उत्तर प्रदेश पुलिस से Udit Raj को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने की अपील की है। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी के नेताओं ने डॉ. उदित राज पर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है और योगी सरकार की पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

Udit Raj को लेकर आकाश ने पुलिस से की ये मांग

आकाश आनंद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म-एक्स पर लिखा, आज लखनऊ में मान्यवर कांशीराम साहेब के कुछ पुराने सहयोगी और कभी भाजपा कभी कांग्रेसी चमचे उदितराज ने साहेब के मिशन पर लंबा चौड़ा ज्ञान दिया है। जबकि Udit Raj अपने स्वार्थ के लिए दूसरे दलों में मौका तलाशने के लिए कुख्यात है। उसे बहुजन मूवमेंट की चिंता सिर्फ इसलिए है ताकि वो किसी दल की चमचागिरी कर के सांसद या विधायक बन सके। इसका बहुजन समाज के उत्थान से कोई लेना देना नहीं है। मैं बहुजन मिशन का युवा सिपाही हूँ लेकिन बाबा साहेब और मान्यवर साहेब के मिशन को इससे ज़्यादा समझता हूँ। आज इसकी भाषा में जिस तरह की धमकी है वो हम बहुजन मिशन के करोड़ो सिपाहियों को कतई बर्दाश्त नहीं है।”

आकाश आगे कहते हैं ”अपने स्वार्थ में मान्यवर साहेब के मिशन को भूलकर ये चमचा आज देश के करोडों दलित,शोषित,वंचित गरीबों को राजनैतिक ताक़त के साथ सामाजिक और आर्थिक मुक्ति दिलाने वाली हमारी परमपूज्य आदरणीय बहन कु. Mayawati जी को “गला घोंटना” की धमकी दे रहा है। मैं UP पुलिस से साफ़ कहना चाहता हूँ की 24 घंटे में इन अपराधियों को गिरफ्तार कर क़ानून के तहत कड़ी से कड़ी कार्यवाही करें नहीं तो देश का बहुजन युवा चुप बैठने वाला नहीं है, इनको सबक सिखाना मुझे अच्छे से आता है।”

BJP नेता ने कांग्रेस पर बोला हमला

वहीं, कांग्रेस नेता उदित राज के बयान पर भाजपा नेता अमित मालवीय ने राहुल गांधी से सवाल किया है। वे एक्स पर लिखते हैं,” कांग्रेस नेता उदित राज कह रहे हैं कि उनके ‘कृष्ण’ ने उन्हें आदेश दिया है कि BSP सुप्रीमो मायावती जी को मार दिया जाए। क्या Rahul Gandhi ही वह व्यक्ति हैं, जिन्हें कृष्ण की उपाधि दी गई है? क्या Congress के भीतर इतनी झुंझलाहट बढ़ गई है कि अब भाषा और राजनीति, दोनों में हिंसा का भाव हावी हो चुका है?”

बीजेपी नेता आगे कहते हैं, ”Political विरोध अपनी जगह है, लेकिन सार्वजनिक जीवन में इस तरह किसी की हत्या की बात करना कितना जायज़ है? कांग्रेस हमेशा से दलित-विरोधी रही है, और यह षड्यंत्र उसी मानसिकता को दर्शाता है। पहले सपा ने भी इसी तरह Mayawati जी पर जानलेवा हमला करवाया था। सपा और कांग्रेस ने हमेशा सामाजिक न्याय के नाम पर दलितों और पिछड़ों को ठगने का काम किया है।”

ये भी पढ़ें: Canada Plane Crash: टोरंटो एयरपोर्ट पर धू-धूकर जलने लगा विमान, 18 घायल, कई लोगों की हालत गंभीर, वीडियो देख दहल जाएगा दिल, फट जाएंगी आंखें

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026