---Advertisement---

Ujjain Mahakal Temple: महाकालेश्वर मंदिर में मिलेगी यह खास सुविधा; अब चंद मिनटों में वेंडिंग मशीन से ऐसे खरीद सकेंगे प्रसाद; जानें पूरी डिटेल

Ujjain Mahakal Temple: भारत के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक महाकालेश्वर मंदिर में प्रसाद खरीदने के लिए वेंडिंग मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 6, 2024 4:58 अपराह्न | Updated: दिसम्बर 6, 2024 10:24 अपराह्न

Ujjain Mahakal Temple
Follow Us
---Advertisement---

Ujjain Mahakal Temple: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थिति 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिदिन हजारों की संख्या में पूरे देश से भक्त यहां भगवान शिव के अलौकिक के दर्शन करने आते है। इसी बीच मध्य प्रदेश सरकार ने भक्तों को बड़ी राहत दी है, अब यहां दर्शन करने आए भक्त वेंडिंग मशीन के माध्यम से आसानी से प्रसाद खरीद मंदिर में चढ़ा सकेंगे। मालूम हो कि Ujjain Mahakal Temple में पहले प्रसाद खरीदने के लिए श्रद्धालुओं को लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ता था। गौरतलब है कि इस वेंडिंग मशीन का शुभारंभ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया।

Ujjain Mahakal Temple मे शुरू हुई नई सुविधा

मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर में पूरे देश से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग दर्शन करने के लिए आते है। गौरतलब है कि पहले प्रसाद खरीदने के लिए भक्तों की लंबी- लंबी कतारे लगती थी। जिसमे काफी समय लग जाता था। इसी परेशानी को दूरन करने के लिए राज्य सरकार द्वारा मंदिर परिसर में नए- नए वेंडिंग मशीनें लगाई गई है। ऐसी ही एक वीडियो को Toofan Ojha नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। जहां एक महिला पुरूष वेंडिंग मशीन से प्रसाद निकालते हुए नजर आ रहे है।

जिसकी मदद से श्रद्धालु आसानी से इस मशीन के माध्यम से प्रसाद खरीद सकेंगे। दरअसल मशीन के आगे क्यूआर-कोड लगाया गया है, जिसे स्कैन करके भुगतान करने के बाद लड्डु का पैकेट मशीन से बाहर निकल जाएगा।

मशीनें लगने के बाद Ujjain Mahakal Temple में आए भक्तों को कैसे होगा फायदा

माना जा रहा है कि Ujjain Mahakal Temple में वेंडिंग मशीन लगने के बाद श्रद्धालुओं को काफी फायदा पहुंचने वाला है। गौरतलब है कि वेंडिंग मशीन से प्रसाद खरीदने में महज चंद मिनटों का ही समय लगता है, जिससे भक्तों का काफी समय बचेगा। जानकारी के मुताबिक इस मशीन की मदद से श्रद्धालु 100 ग्राम, 200 ग्राम और 500 ग्राम लड्डु के पैकेट खरीद सकेंगे। बता दें कि इस आधुकनिक मशीनों का ऑर्डर कोयंबटूर की एक 5G टेक्नोलॉजी कंपनी को दिया गया है। वहीं सबसे खास बात यह है कि यह देश का पहला मंदिर है जहां वेंडिंग मशीन के माध्यम से प्रसाद मिलता है। मध्य प्रदेश सरकार का यह काफी सराहनीय कदम माना जा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026