---Advertisement---

बिहार में नीतीश पर बरसे Amit Shah, कहा- जो व्यक्ति बार-बार घर बदलता है, उस पर विश्वास करना सही नहीं

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज बिहार के लखीसराय में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के CM नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 29, 2023 5:21 अपराह्न

Amit saha
Follow Us
---Advertisement---

Amit Shah: केंद्र में BJP के 9 साल पूरे होने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज (29 जून, गुरुवार) बिहार के लखीसराय में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार की कानून व्यवस्था और नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं नीतीश कुमार से पूछना चाहता हूं की उन्होंने बिहार में क्या काम करवाया है ? आज भी बिहार की स्थिति पहले जैसी ही है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति बार-बार घर बदलता है, उस पर जनता कैसे विश्वास करे। उन्होंने कहा कि वैसे तो नीतीश कुमार अब PM बनने के ख्वाब देख रहे हैं, जो पूरा होने वाले नहीं है।

‘आज हिसाब देने आया हूं’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली BJP सरकार ने नौ सालों में बुहत विकास किया है। जिसका नीतीश कुमार अंदाजा भी नहीं लगा सकते। उन्होंने कहा कि
पलटू बाबू कहते हैं कि BJP ने नौ सालों में क्या किया ? आज मैं इसका जवाब और हिसाब देने आया हूं। उन्होंने कहा कि हमरी सरकार ने किसानों के खाते में सीधे पैसे पहुंचाने का काम किया है। युवाओं को रोजगार दिया है। गरीबों तक सुविधाएं पहुंचाई है। लेकिन, नीतीश सरकार ने क्या किया ?

लालू यादव को मूर्ख बना रहे नीतीश’

उन्होंने कहा कि नीतीश बाबू कई सालों को बिहार की जनता को लूठ रहे हैं। यहां युवाओं के पास न तो पैसा है और न ही नौकरी। ऐसे में युवा करें तो क्या करें ? उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार हमारा हिसाब पूछ रहे हैं, लेकिन क्या उन्होंने कभी अपना हिसाब दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश पहले BJP के साथ थे और सत्त में रहने के लिए दिखावा कर रहे थे। लेकिन, अब वे सत्ता में रहने के लिए लालू यादव को मूर्ख बना रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Mohan Yadav

मार्च 29, 2026

Mohan Yadav

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Rajasthan Board 12th Result 2026

मार्च 29, 2026

Vaishali News

मार्च 29, 2026

Noida International Airport

मार्च 29, 2026