---Advertisement---

आज का मौसम 15 Jan 2025: Prayagraj, Varanasi से Noida-Ghaziabad तक शीतलहर की मार! J&K में बर्फबारी, तो Himachal में बारिश से बढ़ी मुश्किलें

आज का मौसम 15 Jan 2025: उत्तर प्रदेश में मौसम में जबरदस्त बदलाव देखने को मिला है। पश्चिमी यूपी के नोएडा-गाजियाबाद में बीते दो दिनों से धूप खिलने के बाद आज अचानक शीतलहर की मार है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 15, 2025 11:24 पूर्वाह्न

आज का मौसम 15 Jan 2025
Follow Us
---Advertisement---

आज का मौसम 15 Jan 2025: उत्तर प्रदेश में मौसम में जबरदस्त बदलाव देखने को मिला है। पश्चिमी यूपी के नोएडा-गाजियाबाद में बीते दो दिनों से धूप खिलने के बाद आज अचानक शीतलहर की मार है। घने कोहरे के कारण विजिविलिटी न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई है। यूपी के ही प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ समेत पूर्वांचल के अन्य कई हिस्सों में भी भीषण ठंड का कहर जारी है। मौसम विभाग की मानें तो प्रयागराज समेत यूपी के कुछ जिलों में आज का मौसम 15 Jan 2025 बेहद ठंडा रहेगा। इस दौरान हल्की बारिश भी दर्ज की जा सकती है। यूपी से इतर जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी चिंता का सबब बनी है। वहीं हिमाचल के अलग-अलग हिस्सों में आज हल्की बूंदा-बांदी होने से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आया है।

Prayagraj में कैसा रहेगा आज का मौसम 15 Jan 2025?

महाकुंभ 2025 की मेजबानी कर रहे यूपी के प्रयागराज शहर में आज घना कोहरा छाए रहनेके आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से कोई चेतावनी तो नहीं जारी की गई हैं, लेकिन ये अंदेशा जताया गया है कि आज देर शाम से कल तक हल्की बारिश भी दर्ज की जा सकती है। प्रयागराज में चंद्रास्त 7:59 तो चंद्रोदय 7 बजे होना है। वहीं आज यानी 15 जनवरी को प्रयागराज में सूर्यास्त 5 देर शाम बजकर 34 मिनट पर होना है। Prayagraj में AQI आज 90 दर्ज किया गया है।

Varanasi में आज का मौसम 15 Jan 2025 कैसा रहेगा?

प्रयागराज के पड़ोसी जनपद वाराणसी में भी आज घने कोहरे और शीतलहर की मार है। यहां आज चंद्रोदय देर शाम 6 बजकर 55 मिनट पर होगा। वहीं सूर्यास्त के लिए शाम 5:30 बजे का शाम बताया गया है। AQI की बात करें तो वाराणसी शहर में आज एक्यूआई 64 यानी मॉडरेट स्तर पर है। वाराणसी में आज न्यूनतम व अधिकतम तापमान क्रमश: 9 और 19 डिग्री सेल्सियस है।

Noida-Ghaziabad में मौसम का ताजा हाल

नोएडा-गाजियाबाद समेत पश्चिमी यूपी के विभिन्न हिस्सों में आज मौसम ने तेजी से रुख बदला है। बीते दो दिनों से सूर्य की उष्मा झेल रहे इन दोनों जिलों में आज शीतलहर और घने कोहरे की मार है। नोएडा में कोहरे के कारण विजिविलिटी न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई है। Noida में आज सूर्यास्त और चंद्रोदय क्रमश: शाम 5:45 और 7:12 बजे होने की संभावना है। नोएडा के विभिन्न हिस्सों में आज AQI के आंकड़े निम्न हैं- सेक्टर 62- 220, सेक्टर 1- 194, सेक्टर 125- 170, सेक्टर 116- 157, ग्रेटन नोएडा नॉलेज पार्क- 156।

गाजियाबाद की बात करें तो आज इस शहर में भीषण कोहरे की मार है। गाजियाबाद में आज सूर्यास्त और चंद्रोदय क्रमश: शाम 5:45 और 7:12 बजे होने की संभावना है। इस शहर में फिलहाल AQI वसुंधरा में 199, इंदिरापुरम में 187, लोनी में 162 है। गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस, तो वहीं अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस जाने की संभावना है।

UP के इन शहरों में मौसम रिपोर्ट से जुड़ी विस्तृत जानकारी यहां देखें

शहर प्रयागराजवाराणसी नोएडागाजियाबादमेरठ लखनऊ
सूर्यास्त6:51 AM5:30 PM5:45 PM5:45 PM5:43 PM5:35 PM
चंद्रोदय7 PM6:55 PM8:23 AM7:12 PM7:10 PM7:01 PM
AQI9064220156132185
न्यूनतम तापमान10°C9°C11°C10°C10°C11°C
अधिकतम तापमान20°C19°C19°C19°C18°C22°C
बारिश/शीतलहरशीतलहरशीतलहरशीतलहरशीतलहरकोहराशीतलहर

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए न्यूनतम व अधिकतम तापमान के आंकड़े IMD, तो वहीं AQI के आंकड़े aqi.cn.org से लिए गए हैं।

J&K में बर्फबारी, तो Himachal में बारिश से बढ़ी मुश्किलें

जम्मू-कश्मीर में आज बनिहाल से लेकर गुलमर्ग, गांदरबल, किश्तवाड़ा, मीरपुर, कठुआ व श्रीनगर समेत कई इलाकों में बर्फबारी से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त है। वहीं हिमाचल में आज यानी 15 जनवरी को चंबा, कल्पा, शिमला, कांगड़ा और मनाली में बल्की बर्फबारी और गलन का कहर है। जबकि हिमाचल के ही उना, कुफरी, कसौली और दलहौजी समेत कुछ इलाकों में हल्की बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shivpuri Accident News

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Donald Trump

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026