Akhilesh Yadav: कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा नीट और बाकी प्रतियोगी परीक्षा में पेपर लीक और जरूरी गड़बड़ी को लेकर जंतर मंतर पर लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। इस सबके बीच पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल पिछले 18 दिनों से सत्याग्रह पर बैठे हुए वे भूख हड़ताल पर नजर आ रहे हैं। देश और दुनिया से उन्हें सपोर्ट मिल रहा है। वहीं इस सबके बीच सपा नेता अखिलेश यादव ने उनसे बातचीत की। उन्होंने जानकारी सोशल मीडिया के जरिए लोगों को दी है। इतना ही नहीं केंद्र सरकार और बीजेपी पर निशाना साधते हुए भी नजर आए हैं।
सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की क्यों Akhilesh Yadav ने की अपील
विश्व विख्यात श्री सोनम वांगचुक जी से फोन पर बात करके उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना और उनसे अनशन तोड़ने की अपील की। उनके सत्याग्रह को हमारा खुला समर्थन है।
हमारा मानना है कि वो जनहित में इस आग्रह पर विचार करें। देश की संपूर्ण युवा शक्ति, उनके अभिभावकों, परिवार और परिजनों की… pic.twitter.com/Fx5lGb9w7M
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 14, 2026
इस बारे में जानकारी देते हुए अखिलेश यादव ने लिखा, “विश्व विख्यात श्री सोनम वांगचुक जी से फोन पर बात करके उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना और उनसे अनशन तोड़ने की अपील की। । सत्याग्रह को हमारा खुला समर्थन है। हमारा मानना है कि वो जनहित में इस आग्रह पर विचार करें। देश की संपूर्ण युवा शक्ति, उनके अभिभावकों, परिवार और परिजनों की आकांक्षा भी यही है क्योंकि उनके नैतिक बल की देश को बहुत आवश्यकता है अतः वो पूरी दुनिया से आ रहे निवेदनों को स्वीकार करते हुए अपना अनशन तोड़े दें, फिर कुछ दिनों का स्वास्थ्य लाभ लें और नई ऊर्जा का संचय करके पुनः नये आंदोलन में जुट जाएं।”
सोनम वांगचुक मामले में इस तरह बीजेपी पर सपा नेता का तंज
अखिलेश यादव का कहना है कि उनसे सविनय आग्रह है कि वो ‘नकारात्मक, भ्रष्ट, बेईमान, लोकतंत्र विरोधी सांप्रदायिक भाजपा’ के विरुध्द हो रहे आंदोलनों को पूरे देश में विस्तारित कर जन-एकजुटता की अखंड कड़ी बनें। नीट की परीक्षा के घोटाले के बाद मंदिर में चोरी के महापाप का भंडाफोड़ भी एक गहरा दिव्य-संकेत है। डॉक्टर को धरती पर भगवान के रूप में ही देखा जाता है। हम सब तो मंदिर और मेडिकल दोनों के गहरे संबंध में विश्वास करते हैं।
सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य पर क्या बोले अखिलेश यादव
सपा नेता ने आगे कहा कि “धर्म के मनोबल का और चिकित्सा का मनोवैज्ञानिक संबंध भी होता है। जिस तरह संपूर्ण विश्व का मीडिया श्री सोनम वांगचुक जी के लिए चिंतित दिखाई दे रहा है, उसका एक दूसरा पक्ष ये भी है कि इससे भाजपा राज में दुनिया भर में हमारे देश की डेमोक्रेटिक इमेज बुरी तरह खंडित हो रही है। हम श्री सोनम वांगचुक जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।”
सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी हुई है जहां केंद्र सरकार से बातचीत की मांग जारी है और ऐसे में सोशल मीडिया पर लगातार वह चर्चा में बने हुए हैं।







