---Advertisement---

Ayodhya Ram Mandir में क्या होने वाला था कुछ बड़ा? नमाज पढ़ने की कोशिश के दौरान 3 कश्मीरी गिरफ्तार; जानें सबकुछ

Ayodhya Ram Mandir: उत्तर प्रदेश से आई एक खबर ने पूरे देश मे हलचल मचा दी है। अयोध्या राम मंदिर में 3 कश्मीरी को गिरफ्तार किया गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 10, 2026 5:03 अपराह्न

Ayodhya Ram Mandir
Follow Us
---Advertisement---

Ayodhya Ram Mandir: उत्तर प्रदेश से आई एक खबर ने पूरे देश मे हलचल मचा दी है। दरअसल अयोध्या राम मंदिर में 3 कश्मीरी को गिरफ्तार किया गया है। दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक राम जन्मभूमि परिसर में शनिवार सुबह 3 लोग घुस गए और नमाज पढ़ने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने तुरंत तीनों को गिरफ्तार कर लिया और लगातार पूछताछ जारी है। पकड़े गए में 2 पुरूष है और एक महिला सामिल है। हालांकि अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि होना बाकी है। जिसके बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। गौरतलब है कि प्रतिदिन लाखों लोग रामलला के दर्शन करने के लिए आते है।

नमाज पढ़ने की कोशिश के दौरान 3 कश्मीरी गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक तीनों राम मंदिर के गेट डीए-1 से घुसे। उसके बाद सीता रसोई से पास एक युवक जैसे ही नवाज पढ़ने के लिए बैठा पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद बाकी के भी दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक तीनों कश्मीर के बताए जा रहे है। मालूम हो कि राम मंदिर में सिर्फ चेकिंग होती है, वहां पर किसी प्रकार का पहचान पत्र नहीं देखा जाता है।

माना जा रहा है कि इसी का फायदा उठाकर तीनों राम मंदिर परिसर में घुस गए। यह घटना जहां हुई है। वहां से मुख्य मंदिर की दूरी केवल 200 मीटर की है। वहीं चश्मदीदों का कहना है कि जैसी ही पुलिस ने उन्हें पकड़ा, उन्होंने धार्मिक नारा लगाना शुरू कर दिया। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिर इसके पीछे का मकसद क्या था।

क्या Ayodhya Ram Mandir में होने वाला था कुछ बड़ा?

गौरतलब है की 3 कश्मीरी की गिरफ्तारी के बाद अब कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है कि क्या अयोध्या राम मंदिर में कुछ बड़ा होने वाला था? हालांकि पुलिस की तरफ से इसे लेकर अभी तक किसी प्रकार की जानकारी सामने तो नहीं आई है। जानकारी के मुताबिक पूछताछ लगातार जारी है कि आखिर किस मकसद से ऐसी घटना को इन लोगों ने अंजाम दिया। मालूम हो कि राम मंदिर में हर दिन लाखों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते है। हालांकि यूपी पुलिस पूरी तरह से सतर्क है, और मंदिर परिसर के अंदर और बाहर कड़ी निगरानी की जाती है, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Rashifal 30 May 2026

मई 29, 2026

Rain Alert 30 May 2026

मई 29, 2026

कल का मौसम 30 May 2026

मई 29, 2026