---Advertisement---

Azam Khan: सपा नेता आजम खान को क्यों सता रहा एनकाउंटर का डर? कहीं ये तो नहीं खौफ की वजह

Azam Khan: उत्तर प्रदेश पुलिस इन दिनों अपराधियों पर कहर बनकर टूट रही है। वर्तमान योगी सरकार भी जीरो टॉलरेंस की बात करती है। इसी क्रम में पुलिस बल ने आज सुबह सपा नेता को भारी सुरक्षा के बीच स्वास्थ्य चेकअप के लिए रवाना हुई। ऐसे में जब आजम खान जेल से बाहर आ रहे थे, तो उन्होंने शक के दायरे में एनकाउंटर होने की बात कही।

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अक्टूबर 22, 2023 11:32 पूर्वाह्न | Updated: अक्टूबर 23, 2023 10:39 पूर्वाह्न

Azam Khan
Follow Us
---Advertisement---

Azam Khan: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता (पूर्व सांसद) आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को रामपुर जेल से तड़के सुबह 5 बजे शिफ्ट कर दिया गया है। इस दौरान उन्हें और उनके बेटे को सबसे पहले हेल्थ चेकअप के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। इस दौरान उन्हें यूपी पुलिस के वज्र वाहन बोलेरो में बैठाकर भारी पुलिस बल के साथ ले जाया गया। सूत्रों की मानें तो रामपुर जब उन्हें जेल से बाहर लाया जा रहा था, तो उन्होंने एनकाउंटर का डर सताने लगा। ऐसे में बड़ा सवाल है, कि क्या आजम खान यूपी पुलिस के खौफ की वजह से डर तो नहीं रहे। 

सपा नेता को एनकाउंटर का डर

उत्तर प्रदेश पुलिस इन दिनों अपराधियों पर कहर बनकर टूट रही है। वर्तमान योगी सरकार भी जीरो टॉलरेंस की बात करती है। प्रदेश के भीतर हर हाल में शांति स्थापित रहे इसके लिए उचित कदम प्रशासन द्वारा उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज पुलिस बल ने आज सुबह सपा नेता को भारी सुरक्षा के बीच स्वास्थ्य चेकअप के लिए रवाना हुई। ऐसे में जब आजम खान जेल से बाहर आ रहे थे, तो उन्होंने शक के दायरे में एनकाउंटर होने की बात कही। बता दें कि अब तक उत्तर प्रदेश पुलिस ने आजम खान को कड़ी सुरक्षा देते आई है। जो जेल शिफ्टिंग के समय भी दिखी। 

https://twitter.com/tyagiih5/status/1715942946804052059

इस जेल में किया गया शिफ्ट

जेल शिफ्टिंग को लेकर अब तश्वीर साफ हो गयी है। पहले तो यूपी पुलिस ने किस जेल में सपा नेता को शिफ्ट किया जा रहा है, उस पर मौन रही। ऐसे में अब बड़ी अपडेट सामने आ रही है, कि आजम खान को यूपी के हरदोई जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को सीतापुर जेल में शिफ्ट किया गया है। जबकि आजम खान की पत्नी डॉ. तजीन फात्मा को रामपुर जेल में ही रखा जाएगा। यह सब कार्रवाई पुलिस प्रशासन की तरफ से की गई। दरअसल सपा नेता आजम खान, उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान को 2  जन्म प्रमाण पत्र के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने बुधवार को सात-सात साल की सजा सुनाई थी। ऐसे में अब उन्हें जेल में शिफ्ट किया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले सभी तीन यूपी के रामपुर जेल में बंद थे। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

MP Board Result 2026

मार्च 29, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 29, 2026

CM Mohan Yadav

मार्च 29, 2026