---Advertisement---

Bhai Dooj 2025: पूर्वांचल से अवध और कानपुर क्षेत्र तक भाई दूज की धूम! सीएम योगी ने खास संदेश जारी कर प्रदेशवासियों को दी बधाई

Bhai Dooj 2025 पर आज पूर्वांचल से अवध और कानपुर क्षेत्र तक चहल-पहल का माहौल है। इस खास दिन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम शुभकामना संदेश जारी किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 23, 2025 10:35 पूर्वाह्न

Bhai Dooj 2025
Follow Us
---Advertisement---

Bhai Dooj 2025: यूपी के विभिन्न हिस्सों में आज भाई दूज धूम धाम से मनाया जा रहा है। इस क्रम में पूर्वांचल से लेकर कानपुर, अवध, पश्चिमी यूपी समेत सभी इलाकों में चहल-पहल का माहौल है। बहनें अपने भाई की सलामती व तरक्की के लिए पूजा-पाठ कर रही हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का खास संदेश सामने आया है। सीएम योगी ने आज भाई दूज के अवसर पर प्रदेशवासियों के नाम शुभकामना संदेश जारी करते हुए सभी को पर्व की बधाई दी है। यूपी सीएम ने कामना की है कि हर भाई का जीवन साहस, सफलता और उज्ज्वल भविष्य के प्रकाश से जगमगाता रहे।

सीएम योगी आदित्यनाथ की Bhai Dooj 2025 पर खास प्रतिक्रिया

यूपी सीएम के एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर आज भाई दूज के खास अवसर पर सभी प्रदेशवासियों के नाम खास संदेश जारी किया गया है।

सीएम योगी के एक्स हैंडल से लिखा गया है कि “भाई-बहन के स्नेहिल बंधन और विश्वास की डोर को दृढ़ करने वाले पावन पर्व भैया दूज की सभी को हार्दिक बधाई! यमुना मैया की कृपा से हर बहन का जीवन सुख, सौभाग्य और समृद्धि से आलोकित हो। हर भाई का जीवन साहस, सफलता और उज्ज्वल भविष्य के प्रकाश से जगमगाता रहे, यही प्रार्थना है।”

पूर्वांचल से लेकर अवध, कानपुर तक भाई दूज की धूम!

सूबे के पूर्वी जिलों यानी पूर्वांचल के इलाके में आज भाई दूज पर्व की धूम है। गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़, बस्ती समेत तमाम इलाकों में बहनें पारंपरिक अंदाज में अपनी भाई की सलामती व तरक्की के लिए प्रार्थना कर रही हैं। इससे इतर कानपुर, औरैया, जालौन, लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, बाराबंकी, गोंडा जैसे जनपदों में भी भाई दूज बड़े धूम-धाम से मनाया जा रहा है। अभिजीत मुहूर्त के पहर दिन में 11:43 से दोपहर 12:28 तक के लिए बहनें सारी तैयारियां कर रही हैं। इसी पहर में भाई का तिलक कर हाथों में कलावा बांधकर और मिष्ठान खिलाकर बहनें उनकी सलातमी और तरक्की की कामना करेंगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Iran War

जून 28, 2026

Ketan Murder Case

जून 28, 2026

Ram Mandir Chanda Chori

जून 28, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

Rashifal 28 June 2026

जून 27, 2026