फर्रुखाबाद में बाढ़ प्रभावित 1000 परिवारों को मिला CM Yogi Adityanath का सहारा, आपदा की कठिन घड़ी में इस तरह दिया साथ

CM Yogi Adityanath: आपदा में लोगों का साथ देने में लगातार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री साथ खड़े हैं और ऐसे में फर्रुखाबाद के लोगों के लिए खास भेंट देते हुए दिखे। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है जो चर्चा में है।

CM Yogi Adityanath

Photo Credit- Google CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath: बाढ़ की वजह से परेशानी का सामना कर रहे फर्रुखाबाद के लोगों के लिए मसीहा बनकर सामने आए। उत्तर प्रदेश सरकार ने राहत राशि वितरण किया है। वहीं इस सबके बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस समारोह में शिरकत करने को लेकर क्या कहा आइए जानते हैं कैसे आपदा में लोगों के साथ मिलकर एकजुट हैं सीएम योगी आदित्यनाथ। किस तरह से जनता को अपना साथ दे रहे हैं जिसकी जितनी तारीफ की जाए वह वाकई कम है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए CM Yogi Adityanath का सौगात

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसे लेकर पोस्ट करते हुए कहा कि जनपद फर्रुखाबाद में आज बाढ़ प्रभावित 1,000 परिवारों को राहत सामग्री, आश्रयहीन हुए परिवारों को आवास का भूमि आवंटन प्रमाण-पत्र एवं आपदा मोचक निधि से राहत राशि का वितरण किया। आपदा की इस कठिन घड़ी में डबल इंजन सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ आपके साथ खड़ी है और आप तक हर मदद पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

आपदा में इस तरह सीएम योगी आदित्यनाथ बने सहारा

इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया था कि आज फर्रुखाबाद में आपदा से प्रभावित परिवारों के जीवन में संबल और मथुरा में विकास एवं जनकल्याण को नई गति देने वाले कार्यक्रमों में सहभागिता करूंगा। फर्रुखाबाद में बाढ़ प्रभावित 1,000 परिवारों को राहत सामग्री तथा आश्रयहीन हुए परिवारों को आवास हेतु भूमि आवंटन प्रमाण-पत्र एवं आपदा मोचक निधि से राहत राशि का वितरण होगा। संकट की प्रत्येक घड़ी में प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।

विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को इस तरह सीएम योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं सच

इसके साथ ही लीलाधारी भगवान श्रीकृष्ण की पावन जन्मस्थली मथुरा में पूज्य साधु-संतों की आत्मीय उपस्थिति में स्वामी श्री हरिदास प्रेक्षागृह सहित ₹1,051 करोड़ की 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया गौ। साथ ही, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 एवं मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 7,240 लाभार्थियों को सहायता राशि तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, ट्रैक्टर की चाबी एवं चेक वितरित किए गए है। आपदा में राहत से लेकर हर परिवार को छत और आस्था की धरा पर विकास की सौगात तक, जनकल्याण की यह यात्रा ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को निरंतर साकार कर रही है।

 

 

 

Exit mobile version