सेवा संकल्प अभियान की कार्ययोजना को लेकर CM Yogi Adityanath ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

CM Yogi Adityanath ने आज लखनऊ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की कार्ययोजना के संबंध में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।

CM Yogi Adityanath

फाइल फोटो

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आज लखनऊ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की कार्ययोजना के संबंध में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। दरअसल यूपी सरकार द्वारा दी जानकारी के अनुसार ‘विकसित भारत 2047’ के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा।

मालूम हो कि देश के प्रधानमंत्री पीएम मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को मनाया जाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए यूपी सरकार विशेष अभियान चलाएगी। जिसे लेकर CM Yogi Adityanath ने अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की और जरूरी निर्देश दिए।

CM Yogi Adityanath ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

यूपी सरकार ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि “CM Yogi Adityanath ने जी ने आज लखनऊ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की कार्ययोजना के संबंध में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और प्रत्येक नागरिक को ‘विकसित भारत 2047’ के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा।

मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि इस अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं। अभियान के प्रभावी संचालन के लिए शासन, मुख्यमंत्री कार्यालय और जनपद स्तर पर समन्वय की स्पष्ट व्यवस्था हो। मुख्यमंत्री कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा और प्रतिदिन की प्रगति मुख्यमंत्री जी को उपलब्ध कराई जाएगी”।

आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से अभियान की होगी शुरूआत

बता दें कि CM Yogi Adityanath ने निर्देश दिए कि 17 सितंबर को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर शाम सात बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से अभियान की शुरुआत हो। प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं, नदी घाटों, मंदिरों, पार्कों, विद्यालयों, महाविद्यालयों और चिकित्सालयों में भी विशेष दीप प्रज्वलन कराया जाए। इस अवसर पर दिव्यांगजन को कृत्रिम अंग एवं अन्य सहायक उपकरण वितरित करने की व्यवस्था की जाए।

25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक ‘आंगन का उत्सव’ के तहत प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर तीन दिवसीय उत्सव और संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। स्वस्थ बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए पुरस्कृत किया जाए, कुपोषण से सुपोषण की स्थिति तक पहुंची माताओं को सम्मानित किया जाए तथा अच्छा कार्य करने वाली आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाए।

 

Exit mobile version