CM Yogi Adityanath की वजह से बेटियां हुई सुरक्षित! उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाने में दे रही है योगदान

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश की बेटियां राज्य के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है और आज देश में राज्य को एक विशेष पहचान दिलाने के लिए जुटी हुई है। यह कहीं ना कहीं सरकार की वजह से संभव हो सका है।

CM Yogi Adityanath

Photo Credit- Google CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश की बेटियां आजकल लड़कों से कम नहीं है और उन्हें हर संभव मदद देने के लिए सरकार की तरफ से अलग-अलग काम किए जा रहे हैं। जन्म से लेकर उनकी शादी, पढ़ाई तक को लेकर एक के बाद एक योजना की शुरुआत सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से की गई है। इसका फायदा हर बच्चे को मिल सके इसके लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इस सबके बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि आज उत्तर प्रदेश के बेटियां सुरक्षित वातावरण में सांस ले रही है और अपने मन का हर कुछ करती है जो वह करना चाहती है। यह कहीं ना कहीं राज्य के विकास को दिखाने के लिए काफी है।

लड़कियों की सीएम योगी आदित्यनाथ ने बदल दी जिंदगी

गवर्नमेंट ऑफ़ यूपी की तरफ से बताया गया की 2017 से पहले सरकार उत्तर प्रदेश के बारे में नहीं सोचते थे उस समय बेटियों के विकास को लेकर कोई भी काम नहीं किया जा रहा था। जब से उनकी सरकार बनी है बेटियों के विकास के लिए काम कर रही है। पहले जहां यूपी पुलिस में 10000 महिला कर्मचारी थी तो वहीं अब संख्या 45000 हो चुकी हैं और बहुत जल्दी यह 50000 होने को है। इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा बचपन से लेकर शादी और शिक्षा को लेकर सरकार लगातार बेटियों को अलग-अलग योजना से लाभ देने के लिए प्रयासरत है। बहुत जल्द मेधावी बेटियों को सरकार की तरफ से स्कूटी का भी सौगात मिलने वाला है।

उत्तर प्रदेश में विकास की दिशा में लड़कियां लिख रही है कहानी

गवर्नमेंट ऑफ़ यूपी ने बताया कि आज प्रदेश की बेटियां सुरक्षित है उनका सम्मान हो रहा है। बेटियां स्वावलंबी बनकर जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए प्रदेश और देश को आगे बढ़ाने में अपना सक्रिय योगदान दे रही है। पहले इस तरह से मुख्यमंत्री से मिलना लड़कियों के लिए संभव नहीं था लेकिन आज समय बदल गया है। उत्तर प्रदेश की बेटियां हर जगह सम्मान पा रही है और यह बदलाव का सबसे बड़ा सबूत है।

 

 

 

Exit mobile version