Rain Alert 14 October 2026: 12 राज्यों में एक बार फिर मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यह सच है कि देश के कई हिस्सों में मानसून खत्म होने की कगार पर है। बावजूद इसके बारिश आंधी की चेतावनी हर दिन आईएमडी की तरफ से जारी की जा रही है। इस सब के बीच रेन अलर्ट 14 अक्टूबर 2026 में आपके शहर में मौसम का हाल क्या रहने वाला है। कहां बर्फबारी और ओले गिरने की संभावना है तो कहां तूफान का खतरा देखा जा सकता है। दिल्ली से लेकर कई शहरों में आइए जानते हैं क्या कहा गया है मौसम को लेकर।
दिल्ली और यूपी के लिए मौसम का हाल देखें
रेन अलर्ट में राष्ट्रीय राजधानी में एक बार फिर बारिश आंधी का खतरा बताया गया है। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है तो वहीं मध्यम बारिश के साथ तूफान आने की संभावना जताई गई है। वहीं इस सबसे हटकर उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद से लेकर नोएडा, मिर्जापुर, जौनपुर, प्रयागराज सहित कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का हाल देखा जा सकता है। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
बिहार और झारखंड में देखें बारिश का कहर
बिहार और झारखंड में भारी-भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है जहां न्यूनतम तापमान 20 से 23 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। आंधी की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है जहां हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। ओलावृष्टि का अलर्ट बताया गया है।
पहाड़ी राज्यों के लिए क्या है Rain Alert 14 October 2026
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में बारिश तूफान के साथ-साथ आंधी का खतरा जारी किया गया है। इसके साथ ही बर्फबारी को लेकर भी सावधान रहने की जरूरत है। जहां उत्तराखंड में 18 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने वाला है तो हिमाचल प्रदेश में एक डिग्री सेल्सियस हो सकता है। जम्मू कश्मीर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस है लेकिन 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल सकती है।
इन 12 शहरों में बारिश से हिलेंगे लोग
यूपी, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है। जहां बारिश और आंधी की वजह से अफरातफरी मच सकती है और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हो सकता है।
