CM Bhagwant Mann की पुलिस बनी 40 लोगों के लिए जीवनदायिनी, नशे की दलदल में लिप्त तस्करों पर कसा शिकंजा

CM Bhagwant Mann: ड्रग्स फ्री पंजाब बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां एएनटीएफ पंजाब के साथ मिलकर जानिए किस तरह तस्करों पर वार किया गया है।

CM Bhagwant Mann

Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ मुहिम को 589 दिन हो चुके हैं लेकिन सरकार के साथ मिलकर पुलिस हर दिन नशे के खिलाफ अभियान को सफल बनाने में एकजुट है। वहीं इस सब के बीच सीएम भगवंत मान के दिशा निर्देश पर पुलिस ने ड्रग्स नेटवर्क पर एक बार फिर करारा वार किया। इस दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। ना सिर्फ ड्रग्स की बरामदगी की गई बल्कि उनके पास से पैसों की जब्ती की गई है। आइए जानते हैं पंजाब पुलिस ने इसे लेकर क्या जानकारी दी। यह निश्चित तौर पर सीएम भगवंत मान के ड्रग्स फ्री पंजाब बनाने की मुहिम को सफल बनाने के लिए काफी है।

CM Bhagwant Mann की पुलिस ने इस तरह ड्रग तस्करों को दिया झटका

पंजाब पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए x प्लेटफार्म पर कहा, “ड्रग नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई करते हुए, पंजाब पुलिस ने 175 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 1.5 किलो हेरोइन, 10 किलो गांजा, 3 किलो अफीम की भूसी, 968 नशीली गोलियां और 7300 ड्रग मनी बरामद की।” 7300 की बरामदगी निश्चित तौर पर पंजाब पुलिस की सफलता को बखूबी बयां करने के लिए काफी है क्योंकि 175 ड्रग तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन का नतीजा है।

नई जिंदगी दे रही इस तरह मान सरकार

इसके अलावा सीएम भगवंत मान की पुलिस की तरफ से यह भी बताया गया कि 40 लोगों को काउंसलिंग दी गई और नशा छोड़ने और रिहैबिलिटेशन ट्रीटमेंट के लिए हिम्मत दी गई। 40 लोगों को एक नई जिंदगी देने की पहल जिस तरह से पंजाब पुलिस की तरफ से की गई वह तारीफ के लायक है। ऐसे में सीएम भगवंत मान ना सिर्फ ड्रग्स फ्री पंजाब बनाने की दिशा में अग्रसर है बल्कि इस बात का भी ध्यान रखते हैं कि जो अपनी जिंदगी को नए सिरे से शुरू करना चाहते हैं उनकी मदद की जा सके। एक सुरक्षित जीवन बच सके और उसकी वजह से परिवार का कल्याण हो सके।

Exit mobile version