CM Bhagwant Mann: शिक्षा की दिशा में पंजाब की मान सरकार निश्चित तौर पर एक अलग ही क्रांति के साथ काम कर रही है। यह सच है कि सीएम भगवंत मान के दिशानिर्देश पर एजुकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है। ना सिर्फ लड़के बल्कि लड़कियों के लिए भी कई मौके सरकार की तरफ से दिए जा रहे हैं। यह कहीं ना कहीं पंजाब की बेटियों को आगे बढ़ने का मौका देने के लिए काफी है। इस सबके बीच कैबिनेट मिनिस्टर हरपाल सिंह चीमा ने इसे लेकर बात करते हुए आखिर क्या कहा। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।
सीएम मान के नेतृत्व में लड़कियों का विकास
Under the leadership of @BhagwantMann Ji, Punjab is strengthening its education infrastructure and creating opportunities for our daughters to excel.
17 girls from Mai Bhago Armed Forces Preparatory Institute have cleared the NDA written exam, showcasing what the right guidance, quality education and support can achieve.
Congratulations to all the successful girls and their teachers for their hard work and dedication.
@ArvindKejriwal Ji’s vision of quality education for every child continues to inspire us. We remain committed to this mission and to building a Rangla Punjab.
— Adv Harpal Singh Cheema (@HarpalCheemaMLA) October 12, 2026
कैबिनेट मिनिस्टर हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि सीएम भगवंत मान जी के नेतृत्व में, पंजाब अपने एजुकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रहा है और हमारी बेटियों को आगे बढ़ने के मौके दे रहा है। माई भागो आर्म्ड फोर्सेस प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की 17 लड़कियों ने NDA का लिखित एग्जाम पास किया है, जिससे पता चलता है कि सही गाइडेंस, क्वालिटी एजुकेशन और सपोर्ट से क्या हासिल किया जा सकता है। यह सच है कि सीएम भगवंत मान पंजाब की लड़कियों को आगे बढ़ने के हर वह मौके दे रहे हैं जो उनके लिए जरूरी है।
CM Bhagwant Mann रंगला पंजाब की दिशा में शिक्षा को दे रहे बढ़ावा
इसके साथ ही सीएम भगवंत मान के कैबिनेट मिनिस्टर ने सभी सफल लड़कियों और उनके टीचर्स को उनकी कड़ी मेहनत और लगन के लिए बधाई। इसके साथ ही मान सरकार के मंत्री ने यह भी कहा कि हर बच्चे के लिए क्वालिटी एजुकेशन का विजन जो अरविंद केजरीवाल ने देखा था वह हमें लगातार प्रोत्साहित कर रहा है और हम लगातार रंगला पंजाब बनाने के लिए एकजुट हैं। पंजाब की तरक्की के लिए हर संभव मान सरकार प्रयासरत है। ऐसे में शिक्षा की दिशा में देश में नंबर वन बनकर एक अलग ही माइलस्टोन को हासिल करने में मान सरकार कामयाब रही है।
