Neha Bora: ज्ञानेश कुमार और एसआईआर मुद्दे को लेकर कांग्रेस के बड़े प्रदर्शन में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ एक ऐसा चेहरा नजर आया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। सोशल मीडिया पर इसे लेकर गहमागहमी लगातार जारी है। दरअसल हम बात कर रहे हैं AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा की जो राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही थी। कॉकरोच जनता पार्टी के युवा नेतृत्व वाले आंदोलन से लंबे समय से जुड़ी नेहा को जब कांग्रेस में इस कदर तवज्जो दिया गया तो सोशल मीडिया पर राजनीतिक दावा की बातें बनाई जाने लगी। यह भी कहा जा रहा है कि क्या राहुल गांधी के इस कदम से सीजेपी को साइडलाइन कर दिया गया है।
इन मौकों पर Neha Bora ने बनाई अपनी धाकड़ पहचान
Massive crowd gathered on just 1 call of Rahul Gandhi. Over 2.5 lakh people walked
Neither police could detain them
Nor RW goons were seen lurking around,
That’s how you organise protest. That’s how you stand with the protestors, shoulder to shoulder.
The party was born out of protests,
Nobody should Lecture Congress or opposition on how to protest.
— Cockroaches of India (@CJP_for_India) October 12, 2026
जहां तक बात करें नेहा बोरा की तो जेएनयू की पीएचडी स्कॉलर है। AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा इससे पहले भी कई मौकों पर चर्चा में रही है। नीट परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर जारी सीजेपी के प्रदर्शन में उन्हें मुख्य चेहरे के तौर पर देखा गया था। इसके अलावा सोनम वांगचुक और अन्य कार्यकर्ताओं के भूख हड़ताल में भी उन्होंने साथ दिया था। धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दिलाने को लेकर भी उन्होंने अपनी आवाज बुलंद की थी। इस सब के बीच बीते दिन राहुल गांधी के साथ उन्हें देखकर लोग हैरान रह गए हैं जहां मुख्य चेहरे के तौर पर दिखी।
क्या नेहा बोरा की वजह से होगा राजनीति की दुनिया में फेरबदल
नेहा बोरा ने 25 जुलाई को राहुल गांधी के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी हिस्सा लिया था। वहीं इसे लेकर लोग बातें बना रहे हैं जहां कुछ लोगों का कहना है कि कांग्रेस और सीजेपी को जोड़ने में नेहा का हाथ हो सकता है। यह राजनीतिक रूप से फायदेमंद है तो वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि सीजेपी को साइडलाइन किया जा रहा है।
क्यों सीजेपी के लिए है शॉकिंग
कांग्रेस नेता का यह कदम सीजेपी के लिए बड़ा झटका हो सकता है क्योंकि उनके नेतृत्व में सड़कों पर लामबंदी और युवाओं के बीच एक जबरदस्त साख बनाई गई थी। वहीं नेहा भी युवा चेहरे के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर है और राहुल गांधी के साथ उनका नजर आना कॉकरोच जनता पार्टी के लिए मुसीबत हो सकता है।
