शारदीय नवरात्रि पर मां चन्द्रघण्टा को CM Yogi Adityanath ने किया नमन, कहा ‘शक्ति प्रदान करें भगवती…’

CM Yogi Adityanath: मां भगवती के तीसरे रूप यानी चंद्रघंटा को नमन करते हुए आखिर मुख्यमंत्री की तरफ से क्या कहा गया। जनसंदेश में किस तरह से अपनी बात उन्होंने की है। आइए जानते हैं पूरी खबर।

CM Yogi Adityanath

Photo Credit- Google CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath: नवरात्रि को लेकर लोगों में एक अलग ही उत्साह और उमंग देखा जाता है। निश्चित तौर पर भक्तजन 9 दिनों तक माता दुर्गा के नौ रूपों की आराधना करते हैं हर तरफ उनकी आरती और चालीसा की शोर सुनाई देती है। वहीं इस सब के बीच मंगलवार को मां के तीसरे रूप यानी चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी लोगों के लिए जन संदेश जारी किया है जहां वह खास पैगाम देते हुए दिखे हैं। मां चंद्रघंटा के तीसरे रूप को लेकर आखिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की तरफ से क्या कहा गया है और इस खास दिन पर कैसे चर्चा में आए। आइए जानते हैं डिटेल्स क्या है।

मा चन्द्रघण्टा के पावन चरणों में CM Yogi Adityanath की तरफ से कोटि-कोटि नमन

नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से लोगों के लिए खास संदेश दिया जा रहा है। वहीं इस सब के बीच मंगलवार को x प्लेटफार्म पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, “पिण्डजप्रवरारूढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता। प्रसादं तनुते मह्यं चन्द्रघण्टेति विश्रुता॥ शारदीय नवरात्रि के तृतीय दिवस पर मा चन्द्रघण्टा के पावन चरणों में कोटि-कोटि नमन। माँ की कृपा से सभी भक्तों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।” इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से एक तस्वीर भी शेयर किया गया है जिसमें माता दुर्गा नजर आ रही है।

सत्य एवं कर्तव्य के मार्ग पर आगे बढ़ने की शक्ति मांगे मुख्यमंत्री

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “मां भगवती सभी को धर्म, सत्य एवं कर्तव्य के मार्ग पर आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करें, यही प्रार्थना है।” मां चंद्रघंटा से देश और उत्तर प्रदेश के सभी लोगों के लिए शक्ति की मांग सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से की गई है। किसी भी मौके को खूबसूरत बनाना मुख्यमंत्री बखूबी जानते हैं और इस खास दिन पर वे लोगों को संदेश देने में कभी पीछे नहीं रहते हैं। बीते दिन उन्होंने नवरात्रि के मौके पर महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने के लोगों से अपील की।

Exit mobile version